1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ लाइनें ही गाकर शख्स ने लोगों को बना लिया अपनी आवाज का दीवाना, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

कुछ लाइनें ही गाकर शख्स ने लोगों को बना लिया अपनी आवाज का दीवाना, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 12, 2024 01:39 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 01:39 pm IST

एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गाना गाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड गाना गाता हुआ शख्स- India TV Hindi
बॉलीवुड गाना गाता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। अगर आपकी नजरें पारखी हैं तो आप भीड़ में से भी टैलेंटेड लोगों को खोज निकालेंगे। लेकिन जब से सोशल मीडिया आया है, टैलेंट को खोजना थोड़ा आसान हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो पोस्ट करते हैं और उस शख्स में टैलेंट है या फिर नहीं, इसकी पहचान इंटरनेट की जनता कर देती है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग शख्स की तारीफ करने से खुद नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक शख्स गाना गा रहा है। उसकी आवाज सुनने के बाद आप भी निश्चित तौर पर उसकी तारीफ करेंगे।

शख्स का वीडियो हुआ वायरल

आप सभी ने इमरान हाशमी की फिल्म 'मर्डर 2' तो जरूर ही देखी होगी। अगर फिल्म नहीं देखा है तो भी 'दिल संभल जा जरा' गाने को तो जरूर ही सुना होगा। सोशल मीडिया पर जिस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, वह इसी गाने को अपने अंदाज में गाता हुआ नजर आ रहा है। शख्स ने पूरा गाना तो नहीं गाया मगर उसने जितनी भी लाइनें गाई, लोग उसी को सुनकर तारीफ करन लगे। बिना किसी म्यूजिक और ऑटो ट्यून के शख्स ने ऐसे गाया जैसे वह काफी मशहूर सिंगर है और फिल्मों में गानें गाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में लिखा, 'भाई ने बॉलीवुड के कई सिंगर्स से अच्छा गाया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 99 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या आवाज है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- तुम मुंबई आ रहे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये भविष्य का अरिजीत सिंह है। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह वायरल होना डिजर्व करता है।

ये भी पढ़ें-

इसकी तो कड़ी निंदा होनी चाहिए! महिला ने बना डाला अंडे का हलवा, Video हो रहा है खूब वायरल

Nike के जूते देख फिसली डिलीवरी बॉय की नीयत, CCTV में कैद हुआ चोरी का पूरा नजारा, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।