1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी मौज मस्ती आप कभी मत करना, बाइक पर 12 बच्चों को बैठाकर सैर पर निकला शख्स, Video हुआ वायरल

ऐसी मौज मस्ती आप कभी मत करना, बाइक पर 12 बच्चों को बैठाकर सैर पर निकला शख्स, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 12, 2024 11:34 am IST,  Updated : Apr 12, 2024 11:34 am IST

एक शख्स का बाइक चलाता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगर इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स अकेले बाइक पर नहीं बैठा है, उसने अपने साथ 12 बच्चों को भी बैठाया हुआ है।

12 बच्चों को बैठाकर बाइक चलाता दिखा शख्स - India TV Hindi
12 बच्चों को बैठाकर बाइक चलाता दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दूसरे दिन आप न्यूज में सड़क हादसे से जुड़ी कोई ना कोई खबर जरूर पढ़ते ही होंगे। सड़क पर होने वाले एक्सीडेंट में कई बार दूसरों की गलती होती है तो कई बार खुद की भी गलती होती है। अगर इन हादसों से बचना है तो हमें अपनी तरफ से पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और सभी नियमों का पालन करना चाहिए। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इन नियमों को मजाक समझते हैं और बाइक या कोई अन्य वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन करने लगते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। तो फिर आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। अब बाइक पर अधिक से अधिक 2 लोग सवार हो सकते हैं। मगर आप जानकर हैरान होंगे कि इस शख्स ने बाइक पर कितने लोगों को बैठाया हुआ है। इस शख्स ने अपने अलावा 12 बच्चों को बाइक पर बैठाया हुआ है। बाइक के कैरियर से लेकर उसके मड गार्ड तक, जहां उसे जगह मिली वहां बच्चों को बैठा लिया। यहां तक कि उसने अपने कंधे पर भी एक बच्चे को बैठा लिया है। इसके बाद वह बड़े ही मजे से बाइक चला रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है मगर यह वीडियो कब का और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'NASA ने पूछा कि भारत एक रॉकेट में 90 उपग्रह कैसे ले जाता है। भारतीयों ने कहा कि यह सरल है, और उन्होंने उन्हें यह video  भेज दी।' लेकिन कमेंट में कुछ यूजर्स ने बताया कि यह वीडियो पाकिस्तान का है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मजाक छोड़ दें तो यह जिंदगी से खेल रहा है।

ये भी पढ़ें-

व्हाट्सएप पर Voice Note आते ही भड़का शख्स, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों ने भी दिया रिएक्शन

पतंगबाजी का रजनीकांत! ट्रेन की गेट पर खड़े होकर पतंग उड़ाते शख्स का Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।