1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी में क्या कभी देखा है ऐसा खतरनाक स्टंट? Video आपके उड़ा देगा होश

जिंदगी में क्या कभी देखा है ऐसा खतरनाक स्टंट? Video आपके उड़ा देगा होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 11, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 02:57 pm IST

स्टंट का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि कोई ऐसा स्टंट कैसे कर सकता है।

ट्रक के घूमते पहियों के बीच स्केटिंग करता हुआ शख्स- India TV Hindi
ट्रक के घूमते पहियों के बीच स्केटिंग करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर की दुनिया बड़ी अजीब है। जब भी आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का वीडियो देखते-देखते अचानक एक ऐसा वीडियो आपके सामने आ जाएगा जो आपको होश उड़ाने के लिए ही बना होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो आपके साथ ऐसा जरूर हुआ है। आपने ऐसे वीडियो जरूर देखे होंगे जिसमें लोग खतरना स्टंट करते हुए नजर आते हैं। अगर नहीं देखा है तो फिर आज देखने को मिल जाएगा। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक शख्स ऐसा स्टंट करते हुए नजर आ रहा है जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा।

ऐसा स्टंट कभी देखा है?

आपने कई तरह के ट्रक देखे होंगे। कुछ ट्रक में 4 पहिए होते हैं तो कुछ ट्रक में 6 पहिए देखने को मिलते हैं। वहीं कुछ ट्रक ऐसे भी होते हैं जिसमें 10 या 12 पहिए लगाए जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही ट्रक का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें 12 से भी ज्यादा पहिए लगे हुए हैं। ट्रक सड़क पर तेज रफ्तार से चल रही है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स पीछे वाले पहियों के बीच में खड़ा है और उसने अपने पैरों में स्केट्स पहने हुए हैं। ट्रक की रफ्तार के साथ वह भी चल रहा है। यह काफी खतरनाक स्टंट हैं क्योंकि अगर शक्स पहिए की पकड़ में आएगा तो उसकी जान भी जा सकती है। इतना ही नहीं ट्रक में अगर अचानक ब्रेक लगाना पड़ा तो भी शख्स के लिए खतरनाक हो सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर patinadorsincero नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जिंदगी दूसरा मौका जरूर देती है मगर अगले जन्म में। दूसरे यूजर ने लिखा- मर्द कम क्यों जीते हैं, यहां है कारण। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तब तक काम करता है जब तक यह गलत नहीं हो जाता।

ये भी पढ़ें-

लड़कियों ने थार को ही बना दिया डांस का फ्लोर, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

बेटे के 18वें बर्थडे पर पिता ने दी करोड़ों की यह गिफ्ट, Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।