1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसी हरकत! खाने को पैर लगाती लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने कमेंट में दिखाया अपना गुस्सा

ये कैसी हरकत! खाने को पैर लगाती लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने कमेंट में दिखाया अपना गुस्सा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 11, 2024 10:49 am IST,  Updated : Apr 11, 2024 10:49 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका भी गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच जाएगा। वीडियो में एक लड़की खाने को पैर लगाती हुई नजर आ रही है।

लड़की ने खाने को पैर लगाया- India TV Hindi
लड़की ने खाने को पैर लगाया Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं तो कुछ वीडियो में लोग अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। वीडियो के मुताबिक लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। मगर सोशल मीडिया कुछ वीडियो ऐसे नज आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को गुस्सा आने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपने गुस्से को कमेंट में जाहिर किया है। आइए आपको वीडियो और लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक कॉरिडोर में जमीन पर कुछ प्लेट्स रखी हुई हैं जिनमें खाना भी रखा है। इसके बाद दिखता है कि एक लड़की जिसने अपनी स्लीपर को उतारा हुआ है वह पहले प्लेट में अपने दाएं पैर को टच कराती है। इसके बाद दूसरे प्लेट में अपने बाएं पैर को टच कराती है। लड़की लगातार ऐसा करती रहती है जैसे वह कोई गेम खेल रही है। आखिरी प्लेट में पैर लगाने के बाद वह इतनी खुश होती है जैस उसने कोई बहुत महान काम कर लिया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट में क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर olemisschicks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सोसाइटी के कैंसर। दूसरे यूजर ने लिखा- खाने के लिए कोई रिस्पेक्ट नहीं है, शर्मनाक। तीसरे यूजर ने लिखा- कर्म का फल मिलेगा तुम्हे। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे ऐसा करने के लिए 1 साल जेल होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

दुकानदारों को लुटने का यह नया तरीका देखा आपने? शख्स का बनाया हुआ Video हो रहा है वायरल

भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर पांड्या ब्रदर्स ने गाया भजन, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।