सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिल्कुल क्रिकेट की तरह ही होता है। जैसे आप क्रिकेट में भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि किसी बॉल पर क्या होगा, ठीक उसी प्रकार सोशल मीडिया को लेकर भी उम्मीद नहीं लगाया जा सकता है कि कब क्या वायरल हो जाए। हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जिसके बारे में इंसान ने कभी सोचा तक नहीं होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वीडियो हो गया वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक विदेशी लड़की एक दीवार पर कागज को चिपकाती है। कागज पर जब फोकस होता है तो उसपर लिखा मैसेज दिखता है। उस कागज पर लड़की ने लिखा है, 'Looking for an Indian Husband'। इसका मतलब वह अपने लिए एक हिंदुस्तानी पति खोज रही है। पेपर पर उसने अपनी आईडी भी लिखी है और साथ ही मैसेज करने के लिए भी लिखा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने क्या कुछ कहा?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dijidol नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 63 हजार से अधिक लोगों ने लाइक लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए अच्छी स्ट्रैटेजी है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं एक विदेशी पत्नी खोज रहा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये आजकल ट्रेंड बन गया है। एक यूजर ने लिखा- बताओं अपनी CV कहां भेजूं? वहीं एक यूजर ने इस लड़की को टैग करते हुए लिका, मैं तैयार हूं मैम।
ये भी पढ़ें-
ये लड़के हैं जनाब कुछ भी कर सकते हैं, कार में स्विमिंग पूल बनाकर मौज करते लड़कों का Video वायरल
मुंबई और बेंगलुरु से भी अच्छा है हैदराबाद, लड़की ने बताए इसके 5 कारण, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन