1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकानदारों को लूटने का यह नया तरीका देखा आपने? शख्स का बनाया हुआ Video हो रहा है वायरल

दुकानदारों को लूटने का यह नया तरीका देखा आपने? शख्स का बनाया हुआ Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 11:16 am IST

सोशल मीडिया पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लोगों को जरूर देखना चाहिए। इसमें बताया गया है कि किस तरह लोग आपको लुट सकते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन डांस, एक्टिंग से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो लोगों को सतर्क करने में मदद करते हैं। आज तक आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। मगर अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको समझ में आएगा कि किस तरह एक दुकानदार को लुटा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

लूटने का यह नया तरीका है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक महिला दुकान पर बैठी हुई है। एक शख्स वहां आता है और उस महिला से कहता है, 'दीदी 5 हजार रुपये चाहिए थे कैश, मिल जाएंगे क्या?' इसका जवाब देते हुए महिला कहती है कि मिल जाएंगे, 50 रुपये ज्यादा देना पड़ेगा। इसके बाद महिला पैसे गिनने लगती है। तभी वह शख्स महिला से कहता है कि मुझे एक परफ्यूम चाहिए था। इसके बाद वह महिला के हाथ पर परफ्यूम छिड़कते हुए कहता है कि देखिए यह वाला चाहिए था। उस परफ्यूम को सूंघने के कुछ ही समय बाद महिला बेहोश हो जाती है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स महिला के हाथ से पैसा ले लेता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @SjSingh66 नाम के अकाउंट से लोगों को सतर्क करने के लिए शेयर किया गया है। मगर लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लेते हुए मजाकिया कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- बिजनेस का नया आईडिया। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या आईडिया है। वहीं कुछ लोगों ने पूछा कि यह क्या है? इसका जवाब देते हुए अकाउंट यूजर ने बताया कि, यह स्कैम है, इससे कुछ सीखो।

ये भी पढ़ें-

भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर पांड्या ब्रदर्स ने गाया भजन, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

ऐसा तगड़ा Advertisement आपने जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा, Video का अंत आपको पूरी तरह से कर देगा हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।