1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पतंगबाजी का रजनीकांत! ट्रेन की गेट पर खड़े होकर पतंग उड़ाते शख्स का Video वायरल

पतंगबाजी का रजनीकांत! ट्रेन की गेट पर खड़े होकर पतंग उड़ाते शख्स का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 11, 2024 05:21 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 05:21 pm IST

एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहा है। मगर शख्स किसी छत से नहीं बल्कि ट्रेन की गेट पर खड़ा होकर पतंग उड़ा रहा है।

ट्रेन की गेट पर खड़े होकर पतंग उड़ाता शख्स- India TV Hindi
ट्रेन की गेट पर खड़े होकर पतंग उड़ाता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां समय-समय पर ऐसे वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं जो लोगों को हैरान कर दे। कभी कार को स्विमिंग पूल बनाकर मौज करते हुए लड़कों का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्कूटर का अनोखा इस्तेमाल करते हुए लोगों का वीडियो दिख जाता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया एक वीडियो ऐसा भी वायरल हुआ था जिसमें एक महिला मेट्रो के अंदर भीख मांगती हुई नजर आ रही थी। आपने कभी ना कभी इन वीडियो को देखा ही होगा। अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको जरूर हैरान कर देगा। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

ट्रेन की गेट से उड़ाया पतंग

पतंग उड़ाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। आपने भी कभी ना कभी पतंग तो जरूर ही उड़ाया होगा। ऐसा भी हो सकता है कि आप आज भी पतंग उड़ाते हों। लेकिन कोई पूछे कि आप पतंग कहां से उड़ाते हैं तो आप क्या कहेंगे? आप यह कहेंगे कि मैं छत या फिर किसी खुले मैदान से पतंग उड़ाता हूं। लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन से पतंग उड़ाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन की गेट पर खड़ा है और वहीं से पतंग उड़ा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- तुम लोग कभी मरोगे, ऐसे ही रहे तो। दूसरे यूजर ने लिखा- मांझा अगर गलती से भी थोड़ा सा भी 25KV OHE तार में टच हुआ तो भाई पूरा जल के राख हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-

लो भई दिल्ली मेट्रो में अब ये काम भी शुरू हो गया, Video देख लोगों ने बताया आगे और क्या-क्या दिखेगा

ऐसा जुगाड़ करने वालो को दंडवत प्रणाम है, स्कूटर का ऐसा भी इस्तेमाल होगा, कभी सोचा नहीं था, देखें Video

ये लड़के हैं जनाब कुछ भी कर सकते हैं, कार में स्विमिंग पूल बनाकर मौज करते लड़कों का Video वायरल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।