1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसकी तो कड़ी निंदा होनी चाहिए! महिला ने बना डाला अंडे का हलवा, Video हो रहा है खूब वायरल

इसकी तो कड़ी निंदा होनी चाहिए! महिला ने बना डाला अंडे का हलवा, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 12, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 01:03 pm IST

वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का दिमाग खराब कर दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस वीडियो में एक महिला गाजर या फिर सूजी का नहीं बल्कि अंडे का हलवा बनाती हुई नजर आ रही है।

महिला ने बनाया अंडे का हलवा- India TV Hindi
महिला ने बनाया अंडे का हलवा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया बड़ी अजीब दुनिया है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। पहले करीब 100 वीडियो में एक या दो अजीब वीडियो दिखते थे। मगर जब से लोगों ने फूड एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया है, तब से हर 10-20 वीडियो के बाद अजीब वीडियो दिख ही जाता है। कोई कोल्ड ड्रिंक वाला ऑमलेट बनाता है तो कोई चॉकलेट के पकौड़े बनाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। अभी यह सब कम नहीं था कि एक महिला ने हलवे के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर डाला। आइए आपको बताते हैं कि महिला ने क्या एक्सपेरिमेंट किया है।

अंडे का हलवा खाया है कभी?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला हलवा बनाती हुई नजर आ रही है। आपने आज तक गाजर, सूजी या फिर मूंगदाल का हलवा खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी अंडे का हलवा खाया है। वायरल वीडियो में महिला अंडे का हलवा बनाती हुई नजर आ रही है। महिला ने पहले कई अंडों को तोड़कर एक बर्तन में डाला। इसके बाद उसने उसमें चीनी, सूखा मिल्क आदि डाला और अच्छे से मिलाया। फिर महिला ने कढ़ाई में घी डालकर उसे पकाना शुरू किया। कुछ देर बाद उसमें क्रीम डाला और फिर काफी देर तक पकाया। वीडियो के आखिर में अंडे से बना हुआ हलवा तैयार नजर आया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर asmagray9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.7 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों का दिमाग खराब हो गया। एक यूजर ने लिखा- सच बोलूं तो देखकर उल्टी आ रही है, खाने क्या पता नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- कृपया करके इन लोगों को घर में खूला ना छोडें। तीसरे यूजर ने लिखा- आपकी मम्मी आपको मारती नहीं है? एक अन्य यूजर ने लिखा- भगवान से थोड़ा डरना चाहिए इंसान को।

ये भी पढ़ें-

Nike के जूते देख फिसली डिलीवरी बॉय की नीयत, CCTV में कैद हुआ चोरी का पूरा नजारा, Video हुआ वायरल

ऐसी मौज मस्ती आप कभी मत करना, बाइक पर 12 बच्चों को बैठाकर सैर पर निकला शख्स, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।