1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: आदत है कि जाती नहीं, चाचा फ्लाइट में ही रगड़ने लगे खैनी

Viral Video: आदत है कि जाती नहीं, चाचा फ्लाइट में ही रगड़ने लगे खैनी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 28, 2023 08:29 am IST,  Updated : Aug 28, 2023 08:29 am IST

आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि फ्लाइट के अंदर चाचा अपना बूस्टर डोज ले रहे हैं यानी खैनी खा रहे हैं। सोशल मीडिया पर चाचा का ये वीडियो खूब छाया हुआ है।

फ्लाइट में खैनी खाते हुए दिखा ये शख्स- India TV Hindi
फ्लाइट में खैनी खाते हुए दिखा ये शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

आदत एक ऐसी चीज है जो कभी आसानी से बदली नहीं जा सकती है। जिस तरह किसी चीज को अपनी आदत बनाने में समय लगता है, ठीक उसी तरह उसे छोड़ने में भी समय लगता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चाचा अपनी आदत से मजबूर दिख रहे हैं क्योंकि वो फ्लाइट में ही खैनी रगड़ने लगते हैं।

अरे चाचा क्या कर रहे हो!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल बहुत छाया हुआ है। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि एक फ्लाइट में कुछ लोग बैठे हैं। इसी बीच आपको एक चाचा दिखेंगे जिन्होंने अपना मास्क उतार रखा है और हाथों में कुछ रखे हुए हैं। चाचा के हाथों में कुछ और नहीं है बल्कि खैनी है। वो पहले खैनी रगड़ते हैं और फिर उसे खा लेते हैं। इसके बाद वो मास्क पहनकर अपने सफर का आनंद लेने लगते हैं। मगर उन्हें शायद ये नहीं पता था कि फ्लाइट में बैठा कोई दूसरा शख्स वीडियो बना रहा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा।

खैनी खाना जरूरी है

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस पर खबर बनाने तक वीडियो पर 319K लोगों की नजर पड़ चुकी है और 4,700 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। चाचा को खैनी खाते हुए देखने के बाद लोगों ने एक से बढ़कर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये सभी का स्पेशल अधिकार है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब ये चाचा अपने शर्ट से पहचाने जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

Video Viral: एक पहिया साइकिल पर बच्चे ने दिखाया शानदार करतब, देखने वाले हो गए उसके मुरीद

इस हैंडराइटिंग के आगे तो प्रिंटिंग मशीन भी अपने हाथ जोड़ ले, देखने वाले हुए दीवाने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।