1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे देखकर बेंगलुरु समझने की भूल ना करना....ये अपना गुरुग्राम है भाई-वीडियो ने दिखा दी हकीकत

इसे देखकर बेंगलुरु समझने की भूल ना करना....ये अपना गुरुग्राम है भाई-वीडियो ने दिखा दी हकीकत

 Published : Oct 07, 2023 01:55 pm IST,  Updated : Oct 07, 2023 01:55 pm IST

हर दिन सोशल मीडिया पर एक न एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप लोगों ने कई तरह के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखे होंगे, लेकिन ट्रैफिक जाम से जुड़े वायरल वीडियोज कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक ट्रैफिक जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम का वीडिया वायरल - India TV Hindi
गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम का वीडिया वायरल Image Source : TWITTER@VILASNAYAK

आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। हर दिन एक से ज्यादा संख्या में वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। ये वीजियो, और वायरल वीडियोज से अलग है। ये वीडियो ट्रैफिक जाम की है। ट्रैफिक जाम से रिलेटेड वायरल वीडियो कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन ये वीडियो भयंकर वायरल हो रहा है। 

आज के दौर में लगभग हर बड़े शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या है ही। आपको पता ही होगा कि देशभर में बेंगलुरु अपने बुरे ट्रैफिक (Bengaluru Traffic) के लिए जाना जाता है। प्रतिदिन वहां से इससे जु़ड़ी खबरें सामने आती रहती हैं।  लेकिन यातायात जाम का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो असल में हरियाणा के गुरुग्राम का है। ट्रैफिक जाम के मामले में गुरुग्राम भी पीछे नहीं है। गुरूग्राम में भी आमजन ऐसे ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। स्पेशली अगर शाम के पीक टाइम में तो जाम से बचना नामुमकिन जैसा है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि सड़क पर कितनी गाड़ियों की कतार  लगी है। लंबी दूरी तक सिर्फ गाड़ियों की लाल बत्ती ही चमकती दिख रही है। जिधर भी आपकी नजर जाएगी, जाम पाएगी। वीडियो को X(पहले ट्विटर ) पर @VilasNayak नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शान डाला है- आई वाज टोल्ड बेंगलुरु ट्रैफिक इज बैड, हैलो गुरग्राम:)।  वीडियो देखने के बाद लोग गुरुग्राम से बेंगलुरु का कंपेरिजन करने लगे। 

ये भी पढ़ें: पुलिस में नौकरी पाने का है सपना; तो न जानें दें ये मौका; 5 हजार से ज्यादा पदों पर निकली यहां भर्ती

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।