1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घूमने और ब्लॉगिंग का शौक, वीडियो पर 10 करोड़ व्यूज, 80 लाख लाइक्स, जानें कौन है शुद्ध देसी ब्लॉगर 'बबलू बंदर'

घूमने और ब्लॉगिंग का शौक, वीडियो पर 10 करोड़ व्यूज, 80 लाख लाइक्स, जानें कौन है शुद्ध देसी ब्लॉगर 'बबलू बंदर'

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 22, 2025 05:47 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 05:47 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक न्यू सेंसेशन देखने को मिल रहा है। अगर आप इस वक्त सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो उसके रील आपके फीड पर भी दिख रहे होंगे। ये सेंसेशन कोई इंसान नहीं बल्कि एक बंदर है जो इंडिया घूम रहा है और शुद्ध देसी अंदाज में ब्लॉग बना रहा है। आइए जानते हैं इस सेंसेशन के बारे में।

बबलू बंदर- India TV Hindi
बबलू बंदर Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में सोशल मीडिया का तड़का ऐसा है कि इसके जरिए कोई भी रातोंरात स्टार बन जाता है। इसी धुन में कई लोग फुलटाइम सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन का काम कर रहे हैं। ऐसे में हर कोई अपना टैलेंट दिखाने में लगा हुआ है। कोई डांस कर रहा है तो कोई अश्लीलता की आड़ में अपनी छाप छोड़ रहा है। लेकिन हाल में ही जो इंटरनेट सेंसेशन सामने आया है, वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक बंदर है, जिसका नाम 'बबलू बंदर' है। ये बंदर शुद्ध देसी ब्लॉगर है, जिसके वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहे हैं। इसके एक वीडियो पर तो 10 करोड़ व्यूज और 80 लाख लाइक्स भी आ चुके हैं।

कौन है बबलू बंदर?

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बंदर न तो जंगल में उछल-कूद करता है, न ही किसी सर्कस में करतब दिखाता है। बबलू बंदर कोई आम बंदर नहीं, बल्कि एक AI-जनरेटेड किरदार है। AI की दुनिया से निकला एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर, जो भारत घूमता है और अपने शुद्ध देसी अंदाज में ब्लॉग बनाकर लोगों को भी भारत भ्रमण कराता है। इसकी बातें तो पूछिए ही मत, इसकी हर एक बात पर आपका चेहरा खिल उठेगा।

इस शुद्ध देसी ब्लॉगर के वीडियोज़ को मिले करोड़ों व्यूज

बबलू की खासियत यह है कि वह देसी अंदाज में हिंदी और लोकल लहजे में बात कर लेता है। वह भारत के कोने-कोने में घूमता है और अपनी मजेदार कमेंट्री से लोगों का दिल जीत लेता है। चाहे दिल्ली की गलियों में चाट खाना हो या गोवा के बीच पर चिल करना, या फिर हरिद्वार में गंगा जी में डुबकी लगाना, बबलू हर जगह अपने फनी रील्स के साथ हाजिर रहता है। अपने वीडियोज़ में बबलू कभी मंदिरों के दर्शन करता दिखता है, तो कभी ट्रेन में सफर की मजेदार कहानियां सुनाता है। 10 करोड़ व्यूज और 80 लाख लाइक्स का आंकड़ा बताता है कि बबलू सिर्फ एक वर्चुअल बंदर नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया सेंसेशन है।

हर भारतीय के दिल की बात करता है ये बंदर

बबलू बंदर की रील्स अगर आपने देखी हों तो आप भी इस बात से सहमत होंगे कि उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह हर भारतीय के दिल की बात कह रहा हो। एक वीडियो में बबलू बनारस की गंगा आरती का मजा लेता दिख रहा है। इस वीडियो में वह बोलता है, "भइया, ये तो मोक्ष का रास्ता है, लेकिन पहले पकौड़ी खा लूं!" दूसरे में वह मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करते दिखाता है और वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "जंगल में तो ज्यादा स्पेस था!" उसकी ये देसी कमेंट्री और ट्रैवल स्टोरीज लोगों को इतनी पसंद आ रही हैं कि उसकी हर एक रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

असली क्रिएटर कौन?

बबलू बंदर का कैरेक्टर इतना रियल लगता है कि लोग यकीन ही नहीं कर पाते कि यह एक एनिमेटेड कैरेक्टर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स को छानने के बाद यह पता चला है कि बबलू बंदर के कैरेक्टर को क्रिएट करने वाले का नाम लखन सिंह है, जो दिल्ली के रहने वाले हैं। लखन ने ही अपने क्रिएशन से बबलू बंदर का अवतार क्रिएट किया है और उसके जरिए वे लोगों को भारत दिखाने का काम कर रहे हैं। लखन सिंह खुद को एक डिजाइनर, क्रिएटर और ड्रीमर बताते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।