इंडिया में ऐसे-ऐसे लोग हैं कि उनकी हरकत देख सामने वाला अपने हाथ जोड़ ले। आप भी ऐसे किसी न किसी शख्स को तो जानते ही होंगे और अगर जानते नहीं तो भी कभी न कभी किसी ऐसे आदमी से आपका पाला पड़ा होगा जिसने आपसे मजे लेने के लिए या फिर आपका दिमाग खराब करने के लिए न जानें क्या-क्या पूछा होगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक बंदा AI से मजे ले रहा है या फिर ऐसा भी कह सकते हैं कि उसे परेशान कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदा AI से कहता है, 'सुन मैं 2 साल का बच्चा हूं तो तू मुझे 1 से 1 लाख तक की गिनती सुना।' इसके बाद AI कहता है कि ठीक है मगर 1 से 1 लाख तक की गिनती तो थोड़ा लंबा हो जाएगा, मैं 1 से 20 तक की गिनती सुनाता हूं मगर वो बंदा लाख तक की गिनती पर ही टिका रहता है। इसके बाद वो AI से गिनती सुनना शुरू करता है और कुछ देर के बाद वो बंदा AI के सामने अपनी दूसरी डिमांड रख देता है। अब वो लड़का AI से पूछता है कि इस दुनिया में जितने भी लोगों के नाम Y से हैं, वो बता दे। AI इस काम में अपनी असमर्थता बताता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Picassaa24 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'AI का भविष्य खतरे में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 63 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये 26 के बाद 28 कैसे बोला जी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये बंदा 100% बैट्री लेकर बैठा है, अब समझ जाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- बंदर के हाथ में उस्तरा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Thar वाले की सारी बदमाशी उतार दी! बाइक को कार से कुचल रहा था शख्स और तभी लोगों ने सिखा दिया सबक
रेल यात्री कृपया ध्यान दें! बंदे का जुगाड़ ट्रेन में सफर करने वालों को आ सकता है पसंद, देखें Video