1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्मार्ट बहू की कहानी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कमाल का Video, एक बार आप भी देखें

स्मार्ट बहू की कहानी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कमाल का Video, एक बार आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 23, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 11:37 pm IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यहां तक कि आपने कभी ऐसा कुछ सोचा तक नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में आपको कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो लोगों द्वारा पोस्ट किए जाते हैं और उन्हीं में से कुछ जो लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, ड्रामा, अतरंगी हरकत समेत कई वीडियो वायरल होते हैं। आप उन सभी तरह के वीडियो देखते ही होंगे और उन्हें देखने के बाद आप उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं। आपने ऐसा कुछ पहले शायद ही कभी देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला पहले तो गैस को ऑन करती है। इसके बाद वो उस पर फ्राइंग स्ट्रेनर यानी तलने वाली छलनी रख देती है। उस फ्राइंग स्ट्रेनर में वो कोयला रखती है और उस कोयला को गर्म करती है। कोयला जब गर्म हो जाता तो महिला उसके ऊपर रोटी सेंकते हुए नजर आती है। इतना ही नहीं वो महिला उसी कोयले पर भुट्टा भी सेंकते हुए नजर आती है। ऐसा कुछ पहली बार सोशल मीडिया पर देखने को मिला और इसी कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्मार्ट बहू की कहानी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये बहू कहां से मंगवाई भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- तरीका अच्छा है भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोगों को झोला छाप डॉक्टर बोला जाता है! वायरल Video देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

सर्कस में करतब दिखाते समय भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, Video देख 'फिर हेरा फेरी' का याद आएगा सीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।