1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बड़ा प्यारा सा Video, दिल जीत लेगा आपका

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बड़ा प्यारा सा Video, दिल जीत लेगा आपका

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 28, 2026 07:37 am IST,  Updated : Jul 28, 2026 07:37 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ऐसा वीडियो बहुत कम वायरल होता है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो जरूर लाइक करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SAFFRON_SNIPER1

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही वीडियो होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस, अतरंगी हरकतें समेत कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो इन सभी से अलग होता है और लोगों का दिल जीत लेता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक आदमी किसी छोटे से होटल में बैठकर खाना खा रहा है। तभी एक कबूतर कहीं से उड़ते हुए आता है और उसकी टेबल पर बैठ जाता है। अब आमतौर पर किसी के टेबल पर ऐसे कोई पक्षी आ जाता है तो लग उसे उड़ाने लग जाते हैं मगर यहां इसका उल्टा हुआ। वायरल वीडियो में दिखता है कि वो आदमी एक चम्मच चावल उठाकर टेबल पर उस कबूतर के लिए रख देता है और वो कबूतर उसे खाने लग जाता है। सिर्फ 8 सेकंड का यह वीडियो दिखाता है कि इस दुनिया में आज भी अच्छे लोग हैं और इसी कारण यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Saffron_Sniper1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उसके पास बहुत कम है, फिर भी उसने अपना खाना दूसरों के साथ बांटने का फैसला किया। दयालुता को दौलत से नहीं, बल्कि दिल से मापा जाता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बड़े दिल वाला इंसान है। दूसरे यूजर ने लिखा-  दयालु आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत पुण्य का काम है। चौथे यूजर ने लिखा- ये बेहतरीन परवरिश का नतीजा है। एक और यूजर ने लिखा- अच्छा आदमी है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इतने विशाल सांप को महिला ने रस्सी की तरह पकड़ा, आंखों में नहीं दिखा जरा सा भी डर, देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक मार्कशीट, नंबर देख कई लोग पक्का हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।