1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क किनारे खेलते बच्चे को किडनैप करने की हुई कोशिश, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

सड़क किनारे खेलते बच्चे को किडनैप करने की हुई कोशिश, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 17, 2026 01:02 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 02:35 pm IST

ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारिपदा शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दिन दहाड़े सड़क के किनारे से एक बच्चे को किडनैप करने को कोशिश हुई। वो तो बच्चा बहादुर था जो उस किडनैपर से खुद को बचाने में सफल हो गया। आइए आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

Photo from CCTV Footage- India TV Hindi
सड़क किनारे से बच्चे को किडनैप करने की कोशिश करता आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

आप जरा सोचिए कि आपका बच्चा किसी काम से घर के बाहर गया हुआ है। दिन का समय है तो आपको भी कोई चिंता नहीं है क्योंकि लोगों की आवाजाही चालू है लेकिन उसी दिन में कोई आपके बच्चे को किडनैप करने की कोशिश करे तो फिर आपका क्या हाल होगा। भले ही आपके साथ ऐसा नहीं हुआ मगर ओडिशा के बारपिदा शहर से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। आप जब मामले के बारे में जानेंगे और उस वीडियो को देखेंगे तो आप भी सहम जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि यह मामल क्या है।

11 साल के बच्चे को किडनैप करने की कोशिश

आपको बता दें बारिपदा शहर के भंजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 इलाके में रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक बच्चा जिसका नाम श्रीयांश था, वो अपने पालतू कुत्ते को बाहर ढूंढने के लिए घर से निकला था और फिर वो वहीं खेलने लगा। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उस अनजान आदमी ने पहले तो बच्चे को बहलाने फुसलाने की कोशिश की मगर बच्चा काफी समझदार निकला और वो उस आदमी की बातों में नहीं आया। जब बच्चा नहीं माना तो आरोपी ने जबरदस्ती उसे पकड़कर ले जाने की कोशिश की।

ऐसी खतरनाक स्थिति में भी वो बच्चा घबराया नहीं और उस किडनैपर से भिड़ गया। उसने उसे मारा और अपने नाखूनों से उसके चेहरे पर वार किया। इसी दौरान जैसे ही बच्चे को मौका मिला वो उसकी पकड़ से बचकर भाग गया। बच्चे के भागते ही आरोपी भी उसके पीछे भाग मगर जब बच्चा उसकी पकड़ में नहीं आया तो वो वहां से फरार हो गया। इस घटना के करीब एक घंटे बाद जब बच्चे के पिता घर लौटे तो उसने पूरी घटना उनको बताई। इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत सड़क के दूसरी ओर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज देखने पर किडनैप की कोशिश का पूरा दृश्य साफ नजर आया।

यहां देखें वह वीडियो

पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

यह सब होने के बाद बच्चे के पिता रंजन बिंधाणी ने भंजपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बच्चे के पिता ने क्या बताया?

इस मामले में जब बच्चे के पिता से बात हुई तो उन्होंने बताया कि, 'मैं जब ड्यूटी से लौटा तो मेरे बेटे ने मुझसे कहा कि, पापा आपके कोई दोस्त आए थे और मुझे उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। मैं उन्हें पीटकर भाग आया हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'पहले तो मैंने सोचा कि शायद हमारे किसी रिश्तेदार ने उससे मजाक किया होगा मगर जब मैंने जब अपने भाई से इसके बारे में पूछा तो ऐसा कुछ पता होने से मना कर दिया। इसके बाद हमें समझ आया कि कोई बच्चा चोर आया था। उसके बाद हम लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।'

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

ये देखो शराब का असर, नशे में धुत होने के बाद रेलवे ट्रैक पर सो गया इंसान, Video भी हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।