1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मजेदार तो है लेकिन क्यों'... Viral Video देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने पूछा सवाल, लोग दे रहे हैं जवाब

'मजेदार तो है लेकिन क्यों'... Viral Video देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने पूछा सवाल, लोग दे रहे हैं जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 17, 2023 03:40 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 03:40 pm IST

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर करते हैं, जो उन्हें मजेदार लगता है। इस बार भी उन्होंने एक जुगाड़ का वीडियो शेयर किया है, लेकिन साथ में उन्होंने एक सवाल भी किया है।

Viral- India TV Hindi
वीडियो नहीं बल्कि आनंद महिंद्रा का सवाल हो रहा है वायरल Image Source : SCREEN GRAB

आनंद महिंद्र को तो आप जानते ही होंगे। जी हां  महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष, आनंद महिंद्रा की ही बात कर रहा हूं। अगर आप जानते हैं तो आपको पता ही होगा कि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो कई बार ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जो उन्हें मजेदार या फिर जरूरी लगता है। इस बार भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बंदे ने ट्रैक्टर के साथ एक अनोखा एक्सपेरीमेंट किया है। लेकिन वीडियो में ऐसा क्या है जो आनंद महिंद्रा ने वीडियो को लेकर सवाल भी पूछ लिया।

वीडियो पर आनंद महिंद्रा का सवाल

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लाल रंग का ट्रैक्टर है। लेकिन हैरानी तब होगी जब आप उसके ड्राइवर को देखेंगे। दरअसल वीडियो में एक बंदे ने जुगाड़ करते हुए ट्रैक्टर की सीट और उसके हैंडल को करीब 6-7 फीट ऊपर कर दिया और वहां पर बैठकर बंदा ट्रैक्टर चला रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रैक्टर चलाने में शख्स को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, 'मजेदार लेकिन मेरा सिर्फ एक ही सवाल है, क्यों?' अपलोड करने के कुछ देर में वीडियो को 2 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

लोगों ने लगाया अंदाजा

वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसका जवाब सिर्फ Mr. Bean दे सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वो आगे का ट्रैफिक देखना चाहता है। तीसरे यूजर ने लिखा- एक नारियल का किसान होने की वजह से उसके पास ट्रैक्टर यूज करने का कोई दूसरा तरीका नहीं होगा। एक और यूजर ने लिखा- सर आप जितना सोचते हो, इस देश के अंदर लोग उससे ज़्यादा फोकट है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

भाभी-ननद की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, 'आपके आ जाने से' गाने पर किया कमर तोड़ डांस

पुलिसवालों ने बिजली कर्मचारी का काटा चालान, बदले में बंदे ने पूरे थाने की उड़ा दी लाइट, वीडियो वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।