1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिसवालों ने बिजली कर्मचारी का काटा चालान, बदले में बंदे ने पूरे थाने की उड़ा दी लाइट, वीडियो वायरल

पुलिसवालों ने बिजली कर्मचारी का काटा चालान, बदले में बंदे ने पूरे थाने की उड़ा दी लाइट, वीडियो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 16, 2023 07:59 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 07:59 pm IST

कुछ पुलिसवालों ने एक बिजली कर्मचारी का चालान काट कर उससे पंगा ले लिया। इसके बाद नाराज कर्मचारी ने पुलिस से बदला लेने के लिए कुछ ऐसा कदम उठाया कि सभी पुलिसवालें परेशान हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
बदला लेने के लिए बिजली कर्मचारी ने पूरे थाने की उड़ा दी लाइट Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर वाहन चलाने के लिए कई नियम बनाए गए हैं, जैसे स्पीड लिमिट, हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस आदि। अगर कोई बंदा इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। सड़क पर खड़े पुलिसवाले या फिर ट्रैफिक पुलिस इस तरह की कार्रवाई करती है और व्यक्ति का चालाना काटती है। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है, उसमें चालान काटने वाले ही परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो के मुताबिक कुछ पुलिसवालों ने एक बिजली कर्मचारी का चालाना काट दिया। इसके बाद नाराज कर्मचारी ने उनके थाने की बिजली ही काट दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्यों काटी थाने की बिजली?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ पुलिसवाले एक बंदे से पूछते हैं कि उसने थाने की बिजली क्यों काटी है? इसके जवाब में बिजली कर्मचारी ही सवाल कर बैठता है कि आपने मेरा चालान क्यों काटा था? इसके बाद बिजली कर्मचारी कहता है कि, 'मैंने बिजली इसलिए काटी है क्योंकि आपके थाने का बिल बकाया है। इसके लिए 3 बार नोटिस भी भेजा गया लेकिन आप लोगों ने कोई रिप्लाई नहीं दिया।' वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लोगों ने लिए जमकर मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लाइट वाले से पंगा नहीं लेना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- विद्युत विभाग जिंदाबाद। तीसरे यूजर ने लिखा- दिल को सुकून मिला। एक और यूजर ने लिखा- ये हुई ना बात।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

गजब का Invention है! बंदे के हाथ लगी नोट छापने की मशीन, लोग बोले- 'ये तो Farzi Season 2 है'

World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले ही शख्स ने कर दी थी यह भविष्यवाणी, सच होने पर मचा बवाल

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।