1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली से 11 हजार किलोमीटर दूर बंदे ने किया गजब का कारनामा, India में हुआ Video Viral

दिल्ली से 11 हजार किलोमीटर दूर बंदे ने किया गजब का कारनामा, India में हुआ Video Viral

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 16, 2023 05:21 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 05:21 pm IST

सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क सबवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बंदा चलती सबवे में शानदार स्टंट करते हुए नजर आ रहा है लेकिन वहां बैठे लोगों के चेहरे पर एक अलग तरह का डर भी नजर देखने को मिल रहा है।

Viral- India TV Hindi
न्यूयॉर्क सबवे का वीडियो इंडिया में हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली मेट्रो के तो आपने कितने ही वीडियो देख लिए होंगे। अब हम आपको दिल्ली से 11,734 किलोमीटर दूर न्यूयॉर्क लेकर चलते हैं। न्यूयॉर्क के एक सबव में बंदा अचानक से स्टंट करने लगता है। उसका स्टंट देखने के बाद आपको दिल्ली की मेट्रो, बस या फिर रेलवे स्टेशन की याद जरूर आएगी। क्योंकि ऐसा नजारा इन जगहों पर देखना आम हो गया है। न्यूयॉर्क के सबवे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

न्यूयॉर्क सबवे का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क का सबवे का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर दूसरा यूजर वीडियो को अपने हैंडल से शेयर कर रहा है। वीडियो में एक बंदा चलती सबवे में कूद फान करते हुए स्टंट करने लगता है। शख्स का स्टंट देखकर ऐसा लगता है जैसे यह उसका रोज का काम है। क्योंकि बंदा सभी स्टंट बखूबी करते हुए नजर आता है। लेकिन वहां बैठे यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं उन्हें कोई चोट ना लग जाए।

वीडियो पर लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HumansNoContext नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया है कि, यह न्यूयॉर्क सबवे में एक एवरेज दिन है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- उसने काफी प्रैक्टिस किया होगा, क्या हो ट्रेन में ही रहता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इससे किसी ने ऐसा करने के लिए नहीं कहा। तीसरे यूजर ने लिखा- इस एंटरटेनमेंट की जरूरत किसी को भी नहीं थी। बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

इस टास्क में तो 'द ग्रेट खली' भी हो गए फेल, वायरल वीडियो पर अब लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

अश्लीलता जो थमने को तैयार नहीं, दिल्ली मेट्रो में कपल ने पार की सारी सीमाएं, वीडियो देख दंग हो गए लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।