1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आनंद महिंद्रा की टीम इंडिया वाली जर्सी पर क्यों लिखा है 55, लोगों ने पूछा सवाल तो ऐसा मिला रिप्लाई

आनंद महिंद्रा की टीम इंडिया वाली जर्सी पर क्यों लिखा है 55, लोगों ने पूछा सवाल तो ऐसा मिला रिप्लाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 06, 2023 08:28 am IST,  Updated : Oct 06, 2023 08:28 am IST

गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप की शुरूआत हो चुकी है। इसी दौरान आनंद महिंद्रा ने अपने नाम वाली भारतीय टीम की जर्सी की फोटो शेयर की। इस पर 55 नंबर देखने के बाद लोगों के मन में काफी जिज्ञासा देखने को मिली।

आनंद महिंद्रा ने शेयर की अपने नाम वाली टीम इंडिया की जर्सी- India TV Hindi
आनंद महिंद्रा ने शेयर की अपने नाम वाली टीम इंडिया की जर्सी Image Source : ANAND MAHINDRA'S TWITTER

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्र उन लोगों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के पोस्ट भी डालते रहते हैं। कुछ पोस्ट लोगों को मोटिवेट करते हैं तो वहीं कुछ पोस्ट देश के जुगाड़ से भी जुड़े हुए होते हैं। उन्हें जो भी चीज अच्छी लगती है, वो उसे दूसरों के साथ भी साझा करते हैं। ठीक इसी तरह उन्होंने 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप शुरू होने के साथ ही टीम इंडिया एक जर्सी की फोटो शेयर की है जिस पर उनका नाम लिखा है। यह फोटो खूब वायरल हो रही है।

जर्सी पर 55 नंबर क्यों है?

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर अपने नाम वाली टीम इंडिया की एक जर्सी की फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, 'मैं तैयार हूं।' मगर इस जर्सी पर 55 नंबर देखने के बाद लोग के मन में एक ही सवाल उठा कि 55 नंबर ही क्यों लिखा गया है। इसके बाद क्या था, लोगों ने कमेंट करते हुए एक ही सवाल पूछा, 'WHY 55?'

देखिए आनंद महिंद्रा की जर्सी

सवाल पर मिला ऐसा जवाब

55 नंबर की जर्सी का सवाल ट्विटर पर केवल एक या दो लोगों ने नहीं पूछा, बल्कि इस सवाल की लड़ी लग गई। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने इस सवाल पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'I’m curious to see who can figure that out'। मतलब इसके पीछे क्या कारण है, उसका जवाब तो नहीं मिला। मगर लोगों को तो आप जानते ही हैं। लोगों ने इसके पीछे का तर्क निकालने के लिए खुद अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। एक शख्स ने कहा, 'उनका जन्म 1955 में हुआ इसलिए 55 लिखा है।' तो किसी ने कहा, शायद ये आपका पसंदीदा नंबर होगा। वैसे आपको क्या लगता है, आनंद महिंद्रा ने 55 नंबर वाली जर्सी क्यों ली होगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

देखिए आनंद महिंद्रा का जवाब

ये भी पढ़ें-

ये हैं देसी WWE सुपरस्टार्स, गांव के तालाब में बच्चों के खेलने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

अब बस यही देखना बाकी था, महिला ने मछली डालकर बनाई चाय, वीडियो देख लोगों का फिरा दिमाग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।