1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब बस यही देखना बाकी था, महिला ने मछली डालकर बनाई चाय, वीडियो देख लोगों का फिरा दिमाग

अब बस यही देखना बाकी था, महिला ने मछली डालकर बनाई चाय, वीडियो देख लोगों का फिरा दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 05, 2023 11:44 am IST,  Updated : Oct 05, 2023 11:45 am IST

सोशल मीडिया पर आजकल चाय की एक नई रेसिपी वायरल हो रही है। इसमें महिला मछली वाली चाय बनाकर दिखाती है। वीडियो देखने के बाद लोगों का तो दिमाग ही घूम गया।

महिला ने मछली डालकर बनाई चाय- India TV Hindi
महिला ने मछली डालकर बनाई चाय Image Source : TWITTER

चाय एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई पसंद करता है। चाय के बिना तो कई लोगों के दिन की शुरूआत ही नहीं होती है। चाय सिर्फ एक पीने की चीज नहीं है बल्कि कुछ लोगों के लिए दवा का भी काम करती है। आपने सुना होगा कि कुछ लोग सिर दर्द को भगाने के लिए चाय पीते हैं। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको चाय से नफरत हो जाएगी। एक महिला ने मछली वाली चाय बनाई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

चाय को बख्श देते

सोशल मीडिया पर अकसर ऐसे वीडियो देखने के मिलते हैं जिसमें लोग खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आते हैं। कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक डालकर मैगी बनाते हैं तो कुछ दूसरे लोग चॉकलेट के पकौड़े बनाते हुए नजर आते हैं। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद इन्हें लोगों का गुस्सा भी झेलना पड़ता है मगर ये फिर भी मानने को तैयार नहीं हैं। अभी एक महिला ने चाय के साथ कुछ ऐसा ही एक्सपेरिमेंट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ने चाय के बर्तन में दूध, पत्ती और चीनी डालकर चाय को उबालती है। चाय जैसे ही उबल जाती है, वैसे ही यह उसमें मछली का एक टूकड़ा डालकर उसे पकाने लगती है। पकने के बाद महिला चाय को कप में छान लेती और मछली के टूकड़े को आइसक्रीम स्टिक में फंसाकर कप में लगा देती है।

वीडियो देख लोगों का दिमाग हुआ खराब

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @price_trader_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक इस करीब 59 हजार लोगों ने देख लिया है। ऐसी चाय देखने के बाद हर शख्स गुस्से में है और कमेंट कर रहा है। एक बंदे ने लिखा- एक चाय लवर होने के नाते मैं इन अपराधियों के लिए मौत की सजा की मांग करता हूं। तो वहीं दूसरे बंदे ने लिखा- गरूड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

बिहार के टीचर्स का जवाब नहीं, शिक्षक दिवस के दिन किया ऐसा बवाल डांस कि वीडियो हो गया वायरल

आपको अगर फ्रूट केक पसंद है तो इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे- 'आज से खाना बंद'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।