1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाभी-ननद की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, 'आपके आ जाने से' गाने पर किया कमर तोड़ डांस

भाभी-ननद की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, 'आपके आ जाने से' गाने पर किया कमर तोड़ डांस

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 16, 2023 11:07 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 11:07 pm IST

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का एक नया वीडियो आया है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है। इस वायरल वीडियो में सीमा अपनी ननद के साथ बॉलीवुड गाने पर ठुमके लगती हुई नजर आ रही है।

Viral- India TV Hindi
सीमा हैदर के डांस का नया वीडियो वायरल Image Source : SCREEN GRAB

सीमा हैदर को कहीं आप भूल तो नहीं गए। पाकिस्तान से अपने प्यार को ढूंढते हुए भारत आई सीमा हैदर की चर्चा सोशल मीडिया पर हर दूसरे दिन होती रहती है। हर कुछ दिनों में उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। इस बार सीमा हैदर अपनी ननद पिंकी के साथ डांस में ताल से ताल मिलाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दोनों ने बॉलीवुड गाने पर ऐसा जबरदस्त डांस किया है कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। जो भी वीडियो देख रहा है, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा है।

भाभी-ननद की जोड़ी ने मचाया तहलका

पिंकी मीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (pinkimeena1020) पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो अपनी भाभी सीमा हैदर के साथ बॉलिवुड गाने 'आपके आ जाने से' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस गाने पर सीमा हैदर और उनकी ननद पिंकी दोनों ही गजब का डांस कर रही हैं। दोनों से एक भी स्टेप मिस नहीं हो रहा है। वीडियो को 15 नवंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 86 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर तारीफ की है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

पहले भी इस जोड़ी ने मचाया था कमाल

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि भाभी और ननद की जोड़ी सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इनका साथ में डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। 30 अगस्त को शेयर किए गए उस वीडियो को 23.8 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। इसके अलावा भी पिंकी मीना के इंस्टाग्राम पर भाभी-ननद के डांस के कई वीडियो हैं।

ये है वह पुराना वीडियो

ये भी पढ़ें-

पुलिसवालों ने बिजली कर्मचारी का काटा चालान, बदले में बंदे ने पूरे थाने की उड़ा दी लाइट, वीडियो वायरल

गजब का Invention है! बंदे के हाथ लगी नोट छापने की मशीन, लोग बोले- 'ये तो Farzi Season 2 है'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।