1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "ज्यादा उम्मीद मत रख...", इस लाइन पर सीमा भाभी का डांस स्टेप लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा

"ज्यादा उम्मीद मत रख...", इस लाइन पर सीमा भाभी का डांस स्टेप लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 17, 2023 01:39 pm IST,  Updated : Oct 17, 2023 01:39 pm IST

सीमा भाभी सोशल मीडिया पर अलग-अलग वजहों से छाई रहती हैं। अब एक बार फिर सीमा हैदर सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गई हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह उनका बवाल डांस है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

सीमा हैदर ने किया डांस- India TV Hindi
सीमा हैदर ने किया डांस Image Source : INSTAGRAM

सीमा हैदर को कहीं आप भूल तो नहीं गए हैं। सही कहा आपने, उन्हें कौन ही भूल सकता है। अपने Pubg वाले प्यार के खातिर पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा हैदर की कहानी तो देश के बच्चे-बच्चे को पता है। अपने इस फैसले की वजह से एक बार चर्चा में आई सीमा भाभी, चर्चा से बाहर जाने का नाम ही नहीं ले रही है। कभी अपने बयानों की वजह से वायरल होने वाली सीमा हैदर अब अपने कातिलाना डांस की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कातिलाना डांस के लोग हुए दीवाने

सोशल मीडिया पर आजकल सीमा हैदर का एक डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो देखा क्या जा रहा है बल्कि वीडियो ने बवाल काटा हुआ है। वायरल वीडियो में सीमा भाभी 'Illegal Weapon 2.0' गाने पर अपनी अदाए बिखेरती हुई नजर आ रही है। उनको डांस करते हुए देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी डांस कम्पटीशन में भाग लेने आई हो और यहां से जीतकर ही जाएगी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी शेयर और लाइक कर रहे हैं। बता दें यह कोई पहली बार नहीं है जब सीमा हैदर के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। वो अकसर अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जो वायरल होते हैं। 

यहां देखिए वायरल वीडियो

वीडियो हुआ जोरदार वायरल

सीमा भाभी ने अपने डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट seemaa_sachin_meena से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार 8 सौ से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- सीमा भाभी आप 'डांस इंडिया डांस' में शो की जज बनकर आओ। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे इसका डांस पसंद नहीं आया। आपको यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

Video: रुला दिया न..., जब चचा ने खुद ही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की उड़ाईं धज्जियां, खूब सुनाई खरी-खोटी

सीट एक और दावेदार दो, फिर शुरू हुई WWE फेल करने वाली लड़ाई, लोगों ने कहा- 'कमेंट्री ने मजा डबल कर दिया'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।