1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ईंट तोड़ते सीमा और सचिन का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा; उतर गया आशिकी का भूत

ईंट तोड़ते सीमा और सचिन का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा; उतर गया आशिकी का भूत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 16, 2023 04:41 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 04:41 pm IST

सोशल मीडिया पर सीमा भाभी और उनके पति सचिन का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ईंट तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने दोनों को जमकर ट्रोल किया है।

सीमा हैदर का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
सीमा हैदर का वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM

सीमा भाभी जब से पाकिस्तान छोड़कर भारत आई हैं, वो लोगों के बीच चर्चा का कारण बनी हुई हैं। भारत और साथ ही पाकिस्तान में शायद ही कोई इंसान बचा होगा जिसे इनकी प्रेम की कहानी नहीं पता होगी। जब से सीमा हैदर भारत आई हैं, सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल हो रहा है तो कभी पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगर अब जो वीडियो वायरल हुआ है, वो आपने अब से पहले नहीं देखा होगा।

 

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि सीमा हैदर अपने पति सचिन के साथ एक घर में बैठी हुई हैं। चारों तरफ ईंट रखे हुए हैं और दोनों पति-पत्नी ईंट तोड़ने के काम कर रहे हैं। हालांकि वीडियो देखकर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ये किसी दूसरे के घर में काम कर रहे हैं या फिर अपने घर के काम में लगे हुए हैं।

लोगों ने कर दिया ट्रोल

वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आया है, लोग इन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। एक बंदे ने कमेंट किया कि- इश्क ने गालिब निकम्मा कर दिया। तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि- इंटरव्यू से फ्री होते ही अपने काम पर लग गए। एक तीसरे शख्स ने लिखा- अब जाकर आशिकी का भूत उतरेगा।

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indianromanreignss नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

सीमा हैदर का वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Surprise: दो हिरणों की लड़ाई में तेंदुए ने मारी फाडू एंट्री, उसके बाद शुरू हुआ असली खेल, वीडियो में देखें कौन जीता

'बादल बरसा बिजुली' गाने पर बच्चे ने लूटी महफिल, डांस मुव्स देखकर लोग बोले- ये तो अगला रणवीर सिंह है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।