1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: छुपकर लड़की की वीडियो बना रहा था लड़का, तभी मां-बाप ने पकड़कर धो दिया

VIDEO: छुपकर लड़की की वीडियो बना रहा था लड़का, तभी मां-बाप ने पकड़कर धो दिया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 16, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 01:21 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का चुपके से एक लड़की की वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। बाद में जब लड़की के माता-पिता को लड़के के इस हरकत के बारे में पता चला तो उन्होंने लड़के को पकड़कर उसकी क्लास लगा दी।

लड़का बना रहा था लड़की का वीडियो।- India TV Hindi
लड़का बना रहा था लड़की का वीडियो। Image Source : SOCIAL MEDIA

बिना बताए किसी की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अपराध है और ऐसा करने वालों को कानून के तहत सजा भी होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का छुपकर किसी लड़की का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है और तभी लड़की के परिवार वाले उसे पकड़ लेते हैं और उसे खूब सुनाते हैं। लड़का डर जाता है और वह लड़की को अपनी बहन बताने लगता है। X (पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को शेयर किया गया है और बताया जा रहा है कि लड़की को इस बारे में पता भी नहीं था कि उसकी वीडियो कोई रिकॉर्ड कर रहा है। लड़का ऐसा छुपकर कर रहा था।

देखें ये वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का एक चेयर पर बैठा हुआ है। पीछे से एक लड़की आ रही है। लड़का उसकी तरफ देखकर मुस्कुरा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की अपने फोन में कुछ देखते हुए जा रही है। तभी अगले पल ही लड़की के माता-पिता उस लड़के को पकड़ लेते हैं और उस लड़के को डांट फटकार रहे हैं। वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब ढाई लाख लोगों ने देखा और 2.5 हजार लोगों ने लाइक किया है।

यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो को देखने के बाद तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जब बहन ही बनाना था तो ताड़ क्यों रहा था। दूसरे ने लिखा- सरदार जी तो बड़ी नॉटी हो रहे हैं। तीसरे ने अपने समय की बात याद करते हुए कमेंट में लिखा- ऐसे ही मेरे एक दोस्त ने लड़की छेड़ी थी। लड़की की मां ने लड़के को झाड़ू से मोर बनाया था। बस उस टाइम कीपैड वाले मोबाइल चलते थे वरना आज हम भी यहां वीडियो अपलोड करते।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: निर्वस्त्र होकर लड़की ने कर लिया स्क्रीन रिकॉर्डिंग, अब कर रही ब्लैकमेल, मदद मांगने DSP के पास पहुंचा शख्स

Video: ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूजा में आया बैल भड़का, फिर लोगों को जो उठा-उठाकर पटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।