1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हाथों से चलने वाली' दुर्लभ मछली, ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर टहलते दिखी, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

'हाथों से चलने वाली' दुर्लभ मछली, ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर टहलते दिखी, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 16, 2023 02:04 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 02:05 pm IST

ऑस्‍ट्रेलिया में तस्‍मानिया के तट पर हाथों से चलने वाली दुर्लभ मछली मिली है। इस मछली का मुंह बड़ा होता है और ये विलुप्‍तप्राय जीवों में शामिल है। ऐसी मछलियां सालों में कभी कभार ही देखने को मिलती हैं।

हाथों से चलने वाली मछली।- India TV Hindi
हाथों से चलने वाली मछली। Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया समुद्री तट पर एक बार फिर से विलुप्त हो चुकी मछली देखने को मिली। इस मछली को केरी यारे नाम की महिला ने प्रिमरोज़ सैंड्स के तट पर देखा था। महिला ने बताया कि वह देखने में काफी छोटी और एक टॉड फिश की तरह थी। हांलाकि मछली मर चुकी थी, और समुद्र तट पर बहकर आ गई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उनके रिसर्च में काम आ सकती है।

हाथों से चलने वाली मछली पर होगी रिसर्च

द कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (CSIRO) के एक रिपोर्ट में बताया गया कि यह मछली कुछ साल पहले देखी गई थी लोकिन अभी तक हमें एक भी ऐसी नहीं मिली थी। अब ये मछली हमें एक रिसर्च का मौका दे रही है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस हैंडफिश ढूंढना भूसे के ढेर में सुई को खोजने जैसा है। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह प्रजाति लगभग 20 वर्षों तक प्रिमरोज़ सैंड्स में विलुप्त हो गई थी। इस मछली का साइंटिफिक नेम ब्रैचियोनिथिस हिर्सुटस है। पहले ये मछलियां खूब दिखा करती थीं लेकिन पिछले 30 सालों में ये गायब हो गईं।

हाथों से चलने वाली मछली।
Image Source : SOCIAL MEDIAहाथों से चलने वाली मछली।

इस मछली को दुर्लभ मछलियों की श्रेणी में रखा गया है। इन मछलियों के मुंह चौड़े होते हैं। ऐसी मछलियां समुद्र में 120 मीटर नीचे ही मिलती हैं। इनके छोटे-छोटे हाथ होते हैं। जिससे ये समुद्र की तलहटी में चलती है। अपने इन हाथों से ये मछलियां समुद्र में आसानी से तैर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: छुपकर लड़की की वीडियो बना रहा था लड़का, तभी मां-बाप ने पकड़कर धो दिया

VIDEO: निर्वस्त्र होकर लड़की ने कर लिया स्क्रीन रिकॉर्डिंग, अब कर रही ब्लैकमेल, मदद मांगने DSP के पास पहुंचा शख्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।