1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'टन-टन-टन, छोले बटन, सीमा ने आंख मारी...', बड़े बेटे की शायरी सुन मां ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, वीडियो हुआ वायरल

'टन-टन-टन, छोले बटन, सीमा ने आंख मारी...', बड़े बेटे की शायरी सुन मां ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 12, 2023 06:47 am IST,  Updated : Oct 12, 2023 07:17 am IST

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर के बड़े बेटे की एक शायरी आजकल काफी वायरल हो रही है। इस शायरी को सुनने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। हालांकि अधिकतर लोगों ने उनके बेटे की आलोचना की है।

सीमा हैदर के बेटे की शायरी पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया- India TV Hindi
सीमा हैदर के बेटे की शायरी पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया Image Source : INSTAGRAM

सीमा हैदर आपको याद तो जरूर होगी। जी हां, वही सीमा हैदर जो अपने PUBG वाले प्यार के लिए बॉर्डर पार कर हिंदुस्तान आ गई थी। सीमा जब से भारत आई सोशल मीडिया पर उनके नाम की चर्चा होने लगी। चर्चा इतनी बढ़ी की रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। हालांकि पिछले कुछ समय से सीमा चर्चाओं से दूर थी मगर वो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार इसके पीछे का कारण उनके बड़े बेटे की शायरी है। उनकी शायरी सुनने के बाद लोगों ने इसकी आलोचना भी की है।

बड़े बेटे ने सुनाई शायरी

इस बार सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की चर्चा उनके बेटे की शायरी की वजह से हो रही है। वायरल वीडियो में उनका बेटा एक शायरी सुनाते हुए नजर आता है। वह कहता है, 'टन-टन-टन, छोले बटन, सीमा ने आंख मारी सचिन खत्म।' यह शायरी सुनने के बाद वहां खड़ा हर शख्स हंसने लगता है। जब सीमा हैदर के बेटे से पूछा जाता कि उसने यह शायरी कहां से सुनी तो वह कहता है कि, मैंने खुद बनाई है। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि इस शायरी पर सीमा हैदर भी हंसते हुए नजर आती हैं और अपने बेटे से कहती है कि एक बार फिर से सुनाओ शायरी।

आप भी सुनिए वायरल शायरी

लोगों ने की आलोचना

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @seemasachi_n1020 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में यह कहा गया है कि, सीमा के बड़े बेटे ने एक शायरी सुनाई। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख 77 हजार 420 लाइक मिल चुके हैं। सीमा के बेटे की इस शायरी को सुनने के बाद लोगों ने इसकी आलोचना की है। एक यूजर ने कहा- मां ने बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं, यह अपनी मां के बारे में कैसी बातें कर रहा है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- तुम मां से अलग हो जाओ।

ये भी पढ़ें-

वायरल होने के लिए कपल ने सारी हदें की पार, एक दूसरे के मुंह से पीया कोल्ड ड्रिंक, वीडियो देख कहेंगे 'तौबा-तौबा'

गंदा नहीं रजनीगंधा! गुटखा डालकर बनाया ऑमलेट; लोग बोले-'जहर डालकर खुद खा ले'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।