1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आरिफ को देखते ही सारस ने भागने का बना लिया प्लान! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

आरिफ को देखते ही सारस ने भागने का बना लिया प्लान! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 11, 2023 09:53 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 09:55 pm IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी के आरिफ खान ने पिछले साल घायल पक्षी को एक खेत में पाया और उसकी देखभाल की।

Saras and Arif meet again- India TV Hindi
सारस और आरिफ फिर मिले Image Source : TWITTER

क्या आपको उस आदमी की कहानी याद है जिसने एक सारस को बचाया और उसकी देखभाल की। इसके बाद उसे वापस स्वस्थ किया? उत्तर प्रदेश के अमेठी के आरिफ खान ने पिछले साल घायल पक्षी को एक खेत में पाया और उसकी देखभाल की। कुछ समय के बाद दोनों पक्के दोस्त बन गए। आरिफ जहां जाता है, सारस भी उसके पीछे लग जाता था। आज एक बार फिर सारस और आरिफ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

आरिफ को देखते ही सारस ने तोड़ना चाहा बेड़ा

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरिफ कानपुर चिड़ियाघर में अपने दोस्त से मिल रहे हैं। आरिफ को देखते ही सारस बंद बेड़े में खुदने लगता है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो आरिफ से मिलने के लिए बाहर निकलना चाहता है। वो बंद पिंजड़े में खुदने लगता है। इस दौरान आरिफ सारस बात भी करते हैं। सारस की मिलने की बैचनी देख वन विभाग के अधिकारी कहते हैं कि सर यहां चलिए नहीं तो ये खुद को घायल कर लेगा। दोनों का मिलन देख सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस वीडियो एक ट्विटर यूजर कैलाश यादव ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि आज फिर एक बार अपने जीवनदाता मित्र आरिफ को देखकर मूक सारस तड़प-तड़प कर चहक उठा लेकिन दोनों बेबस थे और एक दूसरे को छू भी नहीं सकते थे। वीडियो पर लोगों के रिप्लाई भीआ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कोई भी संवेदनशील व्यक्ति आरिफ और सरस के दर्द को महसूस कर सकता है, लेकिन अफ़सोस, राज्य सरकार और उनकी उदासीनता, हम इस दर्द को नहीं देख पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक पक्षी, एक इंसान, या एक जंगली जानवर के बीच दो प्यारे दोस्तों को देखने से बड़ी त्रासदी नहीं हो सकती है, जो बिना किसी वैध कारण के कठोर कानूनों की मजबूरी से एक-दूसरे से दूर रहने को मजबूर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।