1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आर्टिस्ट ने बनाई धुरंधर फिल्म के पोस्टर की हूबहू रंगोली, देखते ही हो जाएंगे फैन; मिले 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज

आर्टिस्ट ने बनाई धुरंधर फिल्म के पोस्टर की हूबहू रंगोली, देखते ही हो जाएंगे फैन; मिले 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 15, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 01:15 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट चर्चा में है जिसमें लड़की ने धुरंधर फिल्म के पोस्टर की हूबहू रंगोली बनाई है। अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है।

Viral video, dhurnadhar, dhurandhar 2, viral news in hindi, india tv - India TV Hindi
आर्टिस्ट ने बनाई रंगोली। Image Source : IG/@THEPOWDERARTIST

Viral Video : फिल्म धुरंधर के पोस्टर को रंगोली के माध्यम से हूबहू दोहराने वाली एक युवा आर्टिस्ट की क्रिएटिविटी ने सोशल मीडिया को अपना फैन बना लिया है। युवा आर्टिस्ट ने फिल्म के मुख्य पोस्टर को रंगोली के रंगों से इतनी सटीकता से बनाया कि देखने वाले एक बार में फैन हो गए। इस वीडियो को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आर्टिस्ट को रंगोली पाउडर का इस्तेमाल करते हुए फिल्म के पोस्टर की हर छोटी डिटेल को सावधानी से बनाते देखा जा सकता है। रणवीर सिंह की आक्रामक मुद्रा, बैकग्राउंड के रंग, टाइपोग्राफी और फिल्म का पूरा विजुअल प्रभाव रंगोली में बखूबी उतर आया है। हर रंग की सही जगह, लाइन की सटीकता और समरूपता देखकर लोग दंग रह गए। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @thepowderartist नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट का कैप्शन था, 'एक ऐसी उत्कृष्ट कृति जो हमेशा के लिए अमर है…और जो केवल आपकी भावनाओं में जीवित रहती है - धुरंधर द रिवेंज को एक छोटा सा ट्रिब्यूट।' इस ट्रिब्यूट को ऑनलाइन जबरदस्त लोकप्रियता मिली है, इंस्टाग्राम पर इसे 15.8 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और 1.6 मिलियन से अधिक लाइक मिले हैं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इसकी खूब प्रशंसा की, और कई लोगों ने तो इसे फिल्म की आधिकारिक प्रचार सामग्री से भी बेहतर बताया। 

डायरेक्टर ने भी दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट में सबसे खास बात ये थी कि, इस पर फिल्म निर्माता आदित्य धर की प्रतिक्रिया भी आई। वहीं, जियो स्टूडियोज ने भी इस रंगोली की सराहना करते हुए लिखा, "कला का एक उत्कृष्ट नमूना" वायरल हुए इस वीडियो ने न केवल कलाकार के काम की ओर ध्यान आकर्षित किया है, बल्कि धुरंधर द रिवेंज के प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है, और कई लोग इस अनूठे ट्रिब्यूट के पीछे की क्रिएटिविटी की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अगली बार फ्लेक्स शीट का इस्तेमाल करो और उस पर गोंद लगाओ, फिर रंगोली का वॉल आर्ट बन जाएगा, तुम उसे ऑनलाइन फैन आर्ट के रूप में बेच सकते हो!!!!' दूसरे ने लिखा कि, 'क्या बात है? यह डिजिटल पोस्टरों से भी बेहतर दिखता है... हे भगवान!' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।