1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की की तारीफ करते ही हो गया उसका एक्सिडेंट, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लड़की की तारीफ करते ही हो गया उसका एक्सिडेंट, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 02, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 05:58 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि पहाड़ी सड़कों पर बाइक चलाते हुए लड़की का एक्सिडेंट हो गया। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की की बाइक स्लिप होने के कारण हुआ एक्सिडेंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको घर बैठे ही पूरे देश और दुनिया के तमाम वीडियो आपके सामने आ सकते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते हैं जिसमें हमें अलग-अलग चीजें देखने को मिल जाती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर दिन में थोड़ा समय भी बिताते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक एक्सिडेंट देखने को मिल रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता कि एक शख्स बाइक चलाते हुए नजारे और वादियों की तारीफ कर रहा है। वो अपनी फीलिंग्स को बताते हुए यह भी बताता है कि उनके साथ एक लड़की राइडर भी है। वो उसकी बाइक चलाने की इधर तारीफ करता ही है कि उसकी बाइक स्लिप होने के कारण एक्सिडेंट हो जाता है। वीडियो में नजर आता है कि लड़की के घुटने में चोट लगती है। सभी बाइक राइडर उसके पास जाकर उसकी मदद करते हुए नजर आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई तूने नजर क्यों लगाई। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़का मनहूस है भाई, जैसे ही बोला काफी अच्छा बाइक चला और वहां वो गिरी। तीसरे यूजर ने लिखा- पनौती मेल बाइकर, नजर लगा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- पनौती यही है, इसके तारीफ करते ही गिर गई।

ये भी पढ़ें-

बस यही देखना रह गया था! शख्स ने मंच के साथ जो किया उसे देख आपको नहीं होगा यकीन, देखें Video

पुलिसवाले की बॉलिंग देख दंग रह जाएंगे आप, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।