1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मां-बाप को पहली बार फ्लाइट में ले गया लड़का, बुजुर्ग चेहरों की खुशी देख दिन बन जाएगा आपका

Video: मां-बाप को पहली बार फ्लाइट में ले गया लड़का, बुजुर्ग चेहरों की खुशी देख दिन बन जाएगा आपका

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 02, 2024 02:10 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 02:10 pm IST

एक लड़का जब अपने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में ले गया। तब उनके चेहरे पर जो खुशी देखने को मिली, उसे देख हर कोई धन्य हो जाएगा।

फ्लाइट में पहली बार बैठे लड़के के मम्मी-पापा- India TV Hindi
फ्लाइट में पहली बार बैठे लड़के के मम्मी-पापा Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत की एक बड़ी आबादी गांवों में रहती है। जिनमें कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो अपने पूरे जीवन में कहीं बाहर घूमने नहीं गए होते। इस वजह से उन्हें यह भी नहीं पता होता कि आज दुनिया कहां से कहां चली गई है। प्लेन पर बैठने की तो वे सोचते भी नहीं होंगे। लेकिन उनके बच्चों का यह सपना होता है कि वह अपने माता-पिता को उनकी जिंदगी में एक बार प्लेन में बैठा दें। इसी सपने को पूरा करने के लिए एक लड़के ने सोचा और उसे पूरा भी किया। जिसका वीडियो उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

मम्मी-पापा को फ्लाइट में बैठाकर लड़के ने अपना सपना किया पूरा

फ्लाइट में मम्मी-पापा को बैठाने का सपना लिए लड़का अपने माता-पिता को पहली बार प्लेन में लेकर सफर पर निकलता है। प्लेन में पहली बार बैठकर मां-बाप के चेहरे गर्व से खिल उठें। उनके चेहरे पर दिख रहे भाव को देखकर यह साफ पता चलता है कि उन्हें अपने बेटे पर आज कितना गर्व हुआ होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के के बुजुर्ग मां-बाप प्लाइट में बैठकर बहुत खुश दिख रहे हैं। वे हंसते हुए एक साथ अपनी सेल्फी भी ले रहे हैं। चूंकि फ्लाइट में यह पहली बार था इसलिए उसमें बैठने के तौर-तरीके भी उन्हें नहीं मालूम थे। लड़के की मां को फ्लाइट में चुल्लू से पानी पीते हुए देखा जा सकता है। जिसे देख लड़का उन्हें बॉटल को ऊपर कर के पीने का तरीका बताता है।

वीडियो देख लोगों ने लड़के पर बरसाया अपना प्यार 

इसके बाद उसकी मां फ्लाइट की सीट पर लगे सीट बेल्ट को नहीं बांध पाती इसलिए लड़का खुद उनके सीट बेल्ट को बांधता है। फिर फ्लाइट से उतरने के बाद लड़का अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर बैठा दिखाई देता है और उनके साथ एक सेल्फी लेते दिख रहा है। जब एयरपोर्ट से बाहर निकलने की बारी आती है। तब लड़का उन्हें सीढ़ियों के बजाय एस्केलेटर पर ले जाता है। जहां वे आराम से ऊपर चढ़ते दिखाई देते हैं। लड़के के इस वीडियो पर लोग खूब अपना प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने उन बुजुर्गों के खिलखिलाते चेहरे को देख कहा कि भाई आज तुमने अपने जीवन में सब कुछ पा लिया। इससे ऊंचा मुकाम और कुछ नहीं हो सकता। इस प्यारे से वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक सवा लाख लोगों ने देखा और 6300 लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

Black Box किस कलर का होता है, काला नहीं फिर भी क्यों पड़ा ये नाम

बिना ड्राइवर के दौड़ते दिखी स्कूटी, Video देख कुछ लोग हुए हैरान तो कुछ ने पकड़ी चाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।