1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: ऑटो का इतना ज्यादा किराया तो मार ही डालेगा! बेंगलुरु में 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 1200 रुपए

VIDEO: ऑटो का इतना ज्यादा किराया तो मार ही डालेगा! बेंगलुरु में 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 1200 रुपए

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 06, 2026 08:11 am IST,  Updated : May 06, 2026 08:11 am IST

बेंगलुरु में बारिश के मौसम में ऑटो करना कितना महंगा पड़ सकता है, ये एक लड़की के वीडियो से पता लगा है। लड़की ने बताया है कि उसकी दोस्त से ऑटो वाले ने 15 किलोमीटर के 1200 रुपए लिए।

Auto driver- India TV Hindi
लड़की ने वीडियो में बताई पूरी बात Image Source : SCREENGRAB OF VIDEO/PEXELS

एक आम आदमी ऑटो में अक्सर ट्रैवल करता है और इसके पीछे की वजह ये होती है कि ऑटो, कैब से सस्ता पड़ता है। लेकिन बेंगलुरु में एक ऑटो वाले ने 15 किलोमीटर के लिए यात्री से 1200 रुपए लिए हैं। इतना किराया तो कैब वाले भी नहीं लेते हैं। ऐसे में एक लड़की ने इस मामले के बारे में बताते हुए अपने VIDEO को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

लड़की ने वीडियो में कहा, "मैं बेंगलुरु से ये अपेक्षा नहीं रखती थी। कल मेरी फ्रेंड ने 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ऑटो वाले को 1200 रुपए दिए। इतने में तो घर का राशन 2 बार आ जाएगा। इसलिए मैं बेंगलुरु की बारिश को रोमांटिक नहीं बना पा रही हूं क्योंकि यहां वायलन नहीं हॉर्न बज रहे होते हैं। एक राइड बुक करने में इतना एफर्ट लग जाता है, जितना कॉलेज एडमिशन में नहीं लगा। हमारा करियर बने या न बने, ये ऑटो वालों का तो पक्का बनेगा।"

लड़की के इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट्स किए हैं। जिसमें लोगों का कहना है कि ये ऑटो वाले किराया तो कैब से भी ज्यादा ले रहे हैं। 

वीडियो क्लिप को इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था: “उसे घर पहुंचने में 3 घंटे लग गए। उसने ऑटो चालक को बीच रास्ते में न छोड़ने के लिए 1200 रुपये दिए। बारिश के मौसम में ट्रैफिक चरम पर था।”

गौरतलब है कि अक्सर बारिश और ट्रैफिक में ऑटो वाले ज्यादा किराया वसूल करते हैं लेकिन 15 किलोमीटर के लिए 1200 रुपए चार्ज करना वाकई बहुत ज्यादा है और इसीलिए इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर सान्या सिंह द्वारा पोस्ट किया वीडियो चर्चा में है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में नीचे उभार क्यों होता है? डिजाइन समझने की गलती न करें

Blinkit वाले भइया ने मांग लिए खुले पैसे, फिर जो हुआ वो देख हंसी नहीं रुकेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।