1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: हनुमान चालीसा के बीच अचानक से आ गया बंदर, आते ही किया ऐसा काम देखकर आंखें फटी रह जाएंगी

Viral Video: हनुमान चालीसा के बीच अचानक से आ गया बंदर, आते ही किया ऐसा काम देखकर आंखें फटी रह जाएंगी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 11, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 06:21 pm IST

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंदिर में हनुमान चालीसा के बीच अचानक हुई बंदर की एंट्री दिखाई गई है।

bandar ka video monkey came during hanuman chalisa and eating bhog video goes viral - India TV Hindi
हनुमान चालीसा के बीच आया बंदर। Image Source : IG/@SANA.TANIDHARMI

Bandar Ka Video: कई बार सोशल मीडिया पर मंदिरों के ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिनको देखने के बाद लोगों का दिल बाग—बाग हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में मंदिर में कई भक्त बैठे हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान भक्तिमय माहौल के बीच अचानक से एक बंदर की एंट्री हो जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स हैरत जता रहे है। इंस्टाग्राम के यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर प्रतिक्रिया भी दी है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sana.tanidharmi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं पीले वस्त्र पहने कई भक्त मंदिर में बैठे हैं और ढोलक—मंजीरा लेकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। इसी दौरान अचानक से वहां पर एक बंदर की एंट्री हो जाती है और बंदर को देख वहां पर कई लोग चौंक जाते हैं। इसके बाद बंदर बजरंगबली की मूर्ति के पास जाता है और उनके चरणों के पास रखे भोग को खाने लगता है। ये देख कई भक्तों की आंखें सजल हो जाती हैं। 

यूजर्स ने दी प्रति​क्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'पूजा या पेट पूजा दोनों हो रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा...।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भोग स्वीकार हुआ।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'प्रभु वानर रूप धारण करके आए।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Video: गजब मास्टरनी है! ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सफर कर रही थीं, TTE ने मांगा टिकट तो दिखाने लगीं अकड़
 

Video: 'मेरा भाई लोको पायलट है !' 1AC में बिना टिकट सफर करती महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, TTE से जाति पूछी और फिर... 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।