सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। अब तक आपने केवल इंसानों को शराब पीकर ड्रामा करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि बंदर भी एक दिन शराब पीकर नाटक करने लगेगा। पता नहीं आपने ऐसा नजारा कभी देखा है या नहीं लेकिन आप इस वीडियो में उस नजारे को देख सकते हैं। दरअसल, यूपी के बांदा में एक शराबी बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Related Stories
शराब की बोतल से शराब पीने लगा बंदर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर शराबियों से शराब की बोतल छीनकर भाग जाता है और उसको पीकर नशे में जमकर उत्पात मचाता है। बंदर के उत्पात से इलाके के लोग काफी परेशान हो चुके हैं। लोगों ने अपनी परेशानी का हल खोजने के लिए वन विभाग को सूचना देकर शराबी बंदर को पकड़ने की मांग की है। DFO संजय अग्रवाल ने टीम बनाकर बंदर को पकड़ाने के निर्देश दिए हैं। बंदर आसपास के घरों में घुसकर सामान लेकर भाग जाता है, भगाने पर काटने को दौड़ता है। 24 मार्च को बंदर शराब की बोतल छीनकर पीता हुआ नजर आ रहा था तभी आसपास के लोगों ने इस बंदर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इलाके में बंदर का दहशत
पूरा मामला मटौंध थाना इलाके के नगर पंचायत के आसपास का बताया जा रहा है। इस शराबी बंदर का आतंक इतना है कि लोग इससे अपनी जान बचाकर भागते हैं। शराबी बंदर कुछ लोगों पर हमला भी कर चुका है। लोगो ने इसे वन विभाग से जल्द पकड़ाने की मांग की है। शराबी बंदर नगर पंचायत, थाना क्षेत्र, बस स्टैंड इलाके में हंगामा काटे हुए हैं। घरों में घुसकर खाना लेकर भाग जाता है, शराब पीने वालों से बोतल छीनकर भाग जाता है।
ये भी पढ़ें:
फलों की इस तस्वीर में आपको एक निंबू खोजना है, तेज नजर वाले हैं तो 20 सेकंड में खोजिए