1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 6 साल पहले जिसको ठुकराया वही निकला कंपनी का बॉस, लड़की ने कहा- वह सीरियस था लेकिन मैं बस टाइमपास कर रही थी

6 साल पहले जिसको ठुकराया वही निकला कंपनी का बॉस, लड़की ने कहा- वह सीरियस था लेकिन मैं बस टाइमपास कर रही थी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 25, 2023 11:48 am IST,  Updated : Mar 25, 2023 12:09 pm IST

एक लड़की ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर कर बताया कि 6 साल पहले उसने जिस लड़के को धोखा देकर छोड़ दिया था। आज वहीं लड़की उस कंपनी का बॉस निकला जहां वह इंटरव्यू देने गई थी।

अपने पुराने प्रेमी को देख इंटरव्यू देते समय लड़की के उड़े होश।- India TV Hindi
अपने पुराने प्रेमी को देख इंटरव्यू देते समय लड़की के उड़े होश। Image Source : PIXABAY

कहते हैं न अच्छे कर्मों का फल हमेशा ही अच्छा होता है। ये बात दुनिया के हर चीज पर लागू होती है। चाहे वह प्रोफेशनल लाइफ हो या आपकी लव लाइफ ही क्यों न हो। प्यार हो जाना बहुत आसान होता है लेकिन उसे नीभा पाना बहुत ही मुश्किल होता है। सबके बस की बात नहीं होती किसी एक का ही होकर रह जाना। कई लोग प्यार में धोखा देते हैं। सामने वाले को बिना कुछ बताए अचानक से ही गायब हो जाते हैं। अगला इंसान सिर्फ इसी कश्मकश में रह जाता है कि शायद उसमें ही कोई खोंट होगी इसलिए उसे उसका प्यार छोड़कर चला गया लेकिन कहते हैं न कर्मों का फल जरूर मिलता है जो जैसा करता है उसे वैसा ही मिलता है। सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक लड़की की स्टोरी वायरल हो रही है। लड़की ने अपनी ये स्टोरी टिकटॉक पर शेयर की है।

6 साल पहले लड़के को छोड़कर आगे बढ़ गई थी

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली रयलिए जोएट ने वीडियो शेयर कर बताया कि 6 साल पहले उसने एक लड़के को अचानक से ब्लॉक कर दिया था और वह उसकी जिंदगी से गायब हो गई थी। लड़के से उसने जितने भी प्यार के वादे किए थे उसे तोड़कर वह आगे बढ़ गई। आज 6 साल बाद वहीं लड़का उस कंपनी के बॉस के तौर पर मिला जहां जोएट अपनी नौकरी की इंटरव्यू के लिए गई थी। लड़के को देख जोएट के होश ही उड़ गए। वह उस लड़के को तुरंत पहचान गई। जोएट ने कहा कि उसे बहुत ही बुरा लग रहा था लेकिन उसे जॉब की सख्त जरूरत थी इसलिए वह लड़के के सामने इंटरव्यू देने गई। 

प्रेमी ही निकला कंपनी का बॉस

जोएट ने आगे बताया कि जब वह 19 साल की थी तब वह उस लड़के से मिली थी। 6 साल पहले दोनों रिलेशन में थे और रिश्ते को लेकर लड़का काफी सीरियस था लेकिन जोएट सिर्फ टाइमपास करना चाहती थी। एक दिन अचानक से उसने उस लड़के से सारे कॉन्टैक्ट्स तोड़ दिए और उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वह अपनी लाइफ में मूव ऑन कर गई। अब 6 साल बाद जोएट 25 की हो गई है और उसने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उस लड़के के साथ रिश्ते में खिलवाड़ कर के उसने जो पाप किए हैं शायद यह उसी का फल है कि उसे लड़के के पास जॉब के इंटरव्यू के लिए जाना पड़ा। हांलाकि लड़के ने भी उसे पहचान लिया था और उसने उस बात का लड़की से बदला नहीं लिया बल्कि उसने लड़की को जॉब पर रख लिया। लेकिन जोएट ने उसका ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि उसे किसी दूसरे जगह अच्छी सैलरी पर जॉब मिल गई थी। लड़की ने इस स्टोरी को जैसे ही टिकटॉक पर शेयर किया उसके वीडियो को लाखों व्यूज मिल गए। लड़की की ये स्टोरी खूब वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें:

घोड़े ने युवक से किया ऐसा मजाक कि जानकर हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

मेट्रो में सीट के लिए भिड़ी महिलाएं, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।