1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देहरादून: दर्दनाक हादसे से पहले सभी युवाओं ने की थी पार्टी, Video हो रहा है वायरल

देहरादून: दर्दनाक हादसे से पहले सभी युवाओं ने की थी पार्टी, Video हो रहा है वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 06:01 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि देहरादून में हुए दर्दनाक हादसे से पहले उन लोगों ने एक पार्टी की थी। उसके बाद हुए हादसे में 6 की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।

Screen Grab- India TV Hindi
हादसे से पहले सभी ने की थी पार्टी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए भयानक हादसे की जानकारी तो आपको जरूर ही होगी। यह हादसा कितना भयानक था, यह भी आपको बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज के जरिए इनकी भयावह तस्वीरें देखी ही होंगी। देर रात हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और इस घटना में एक शख्स घायल हुआ जिसका अभी इलाज हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि हादसे से पहले उन सभी ने साथ में पार्टी भी की थी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि वो सभी लोग जो दर्दनाक सड़क हादसे के शिकार हुए, वो हादसे से पहले एक साथ पार्टी कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक कमरे के अंदर सभी पार्टी कर रहे हैं। उन सभी के हाथ में ग्लास भी नजर आ रहा है तो ऐसा भी हो सकता है कि उस ग्लास में शराब हो। मगर इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इनोवा कार की कंटेनर से हुई टक्कर में 6 की मौत

आपको बता दें कि यह भयानक घटना 12 नवंबर की देर रात ONGC चौक पर घटी जिसमें एक इनोवा कार की कंटेनर से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद कार काफी दूर तक उड़कर गई। इस भयंकर हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 1 शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें-

हाथ वाले तराजू के साथ इस तरह किया जाता है हेर-फेर, वायरल Video देख हो जाएंगे हैरान

बंदर और शख्स के बीच छीना-झपटी का यह Video देखा आपने? सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।