1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'BA करके बकरी चरावाता' फिर से भोजपुरी गाना हुआ वायरल, वीडियो देख बेरोजगार युवाओं ने सुनाई दिल की बात

'BA करके बकरी चरावाता' फिर से भोजपुरी गाना हुआ वायरल, वीडियो देख बेरोजगार युवाओं ने सुनाई दिल की बात

 Published : Apr 07, 2023 02:43 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 02:43 pm IST

मीम्स बेहद फनी होते हैं। कुछ मीम्स तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाती है। आज सोशल मीडिया के जमाने में एक से बढ़कर एक मीम्स देखने को मिल जाते हैं।

viral bhojpuri song- India TV Hindi
बीए करके बकरी चरावाता वाला गाना वायरल Image Source : INSTAGRAM/PIXEL

अगर सोशल मीडिया को मीम्स की फैक्ट्री कहा जाए तो इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? तो इसमें सोचने की क्या बात है? वायरल मीम्स जो आप दिन-रात देखते हैं, सोशल मीडिया पर ही देखते हैं। ये मीम्स बेहद फनी होते हैं। कुछ मीम्स तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाती है। आज सोशल मीडिया के जमाने में एक से बढ़कर एक मीम्स देखने को मिल जाते हैं। जैसे इस मीम को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस मीम को एक गाने पर काफी अच्छे से सेट किया गया है।

BA करके बकरी चरावाता

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोई फनी वीडियो नहीं है। अगर आप भोजपुरी भाषा को समझते हैं कि ये भोजपुरी गाना है। जिसके बोल बता रही है कि युवक ने बीए किया है। इसके बाद बकरी चरा रहा है। यानी सिंगर बताना चाहता है कि युवक बीए करने के बाद बेरोजगार है। इसलिए वह बकरी चरा रहा है।  सोशल मीडिया पर लोगों ने इस गाने को लेकर मीम का रूप दे दिया है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि ऊपर गायक गाना गा रहा है और नीचे बीए के छात्र का वीडियो है। हालांकि वीडियो में हिंदी फिल्मों के सुपर स्टार पंकज त्रिपाठी हैं।

लोगों ने बताई अपनी दिल की बात 
इस मीम को शेयर करने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतना बेहतरीन गाना तुमने कहां से खोज निकाला है। एक यूजर ने लिखा कि बीए में एडमिशन लेने जा रहा था, रास्ता मे यह वीडियो देखकर मुड बदल गया था। अब ठेकदार हूं। एक यूजर ने लिखा कि पहले मुझे उतना पछतावा नहीं होता था।  बी.ए करके अब लगता है भारी गलती हो गई है। इस मीम पर कई यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।