1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोटर साइकिल या सुपर कार? कोई भी नहीं बता पाया सही जवाब, Video देख आप ट्राई कीजिए

मोटर साइकिल या सुपर कार? कोई भी नहीं बता पाया सही जवाब, Video देख आप ट्राई कीजिए

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 05, 2023 06:36 pm IST,  Updated : Mar 05, 2023 06:36 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक गाड़ी लोगों के बीच आकर रूक जाती है। इस गाड़ी को देखकर सबकी नजरें उसी पर टीक जाती है। लोगों को यह समझ में नहीं आता है कि आखिर ये गाड़ी मोटर साइकिल है या सुपर कार?

सड़क पर दिखी ये अनोखी गाड़ी।- India TV Hindi
सड़क पर दिखी ये अनोखी गाड़ी। Image Source : INSTAGRAM

सड़कों पर हमें एक से एक गाड़ियां देखने को मिलती हैं। जिन्हें देखकर हम चौंक जाते हैं और बोलते हैं अरे गजब क्या गाड़ी है गुरु। हम में से कई लोगों की वह गाड़ियां सपना होती हैं और सपना बनकर ही रह जाती हैं। लेकिन फिर भी हम उसे देखकर ही खुश हो लेते हैं। कई लोगों को तो ऑटोमोबाइल का ऐसा क्रेज होता है कि वह बहुत सारी गाड़ियों के बारे में जानकारी रखते हैं। इंजन से लेकर टायर तक के बारे में वह सबकुछ बता देते हैं। जिन गाड़ियों के बारे में उन्हें नहीं पता होता तो वह तुरंत इंटरनेट पर गूगलकर सर्च करते हैं कि आखिर यह गाड़ी कौन सी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक गाड़ी किसी जगह पर रूकी हुई है और उसके चारो ओर लोगों की भीड़ इकट्ठी दिख रही है। इस वाहन को देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर ये अद्भुत गाड़ी यहां कैसे आ गई। गाड़ी कुछ ऐसी दिख रही है कि लोग ये सोचकर कन्फ्यूज हैं कि आखिर ये मोटरसाइकिल है या कोई सुपर कार। इस वीडियो को डिजिटल कंटेंट क्रिएटर प्रियंका कोचर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। प्रियंका ने इस वीडियो में बताया कि कि हाल में ही उन्होंने इस गाड़ी की सवारी की जिसका अनुभव उन्होंने यूजर्स के साथ शेयर किया।

सुपर कार या बाइक

वीडियो में वह एक ऐसे वाहन के साथ दिख रही जो है तो मोटर साइकिल लेकिन दिख सुपर कार की तरह है। प्रियंका को वीडियो में आप उस गाड़ी की सवारी करते हुए भी देख सकते हैं। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या आप इसकी सवारी करेंगे या इसे चलाएंगे? वीडियो में प्रियंका एक जगह पर गाड़ी रोक कर खड़ी हो जाती हैं और वहां पर इकट्ठे हुए लोगों से पूचती हैं कि यह गाड़ी आखिर मोटर साइकिल है या सुपर कार। वहां पर मौजूद ज्यादातर पर लोग इसे सुपर कार ही बताते हैं लेकिन प्रियंका इसे गलत बताती है और उस गाड़ी को वह मोटर साइकिल बताती हैं लेकिन लोग नहीं मानते। जब कैमरा पैन होता है तो गाड़ी पर लगा एक लेबल साफ दिखता है। इस लेबल को देखने के बाद पता चलता है कि वह गाड़ी कोई सुपर कार नहीं बल्कि एक बाइक है। 

ये भी पढ़ें:

"प्राइवेट मैनेजर बनने से अच्छा है सरकारी चपरासी बनना", शख्स के ट्वीट पर IPS ऑफिसर ने दिया ये जवाब

महिला के मुंह से होते हुए सांप चला गया अंदर, डॉक्टरों ने खींचकर बाहर निकाला, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।