1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैसे की जरूरत हर किसी को पड़ती है भईया! Video देखकर आप भी हो जाओगे सहमत

पैसे की जरूरत हर किसी को पड़ती है भईया! Video देखकर आप भी हो जाओगे सहमत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 22, 2024 12:29 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 12:29 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियों में एक पक्षी कुछ ऐसा करता है जो हैरान करने के लिए काफी है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कह नहीं सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर कुछ दिनों में कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। कभी कोई महिला मेट्रो में भीख मांगती हुई नजर आती है तो कभी कोई लोगों को डिवाइडर क्रॉस करवाकर पैसा कमाता हुआ नजर आता है। अगर आपने इन खबरों पर ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि इन कामों का केंद्र सिर्फ और सिर्फ पैसा अर्जित करना या फिर कमाना है। पैसा एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत हर किसी को पड़ती है। अगर आप इस लाइन को पढ़कर ऐसा समझते हैं कि पैसा हर इंसान को चाहिए तो शायद आप गलत हैं क्योंकि वायरल वीडियो तो हमें कुछ और ही बता रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो आपको कर देगा हैरान

आजकल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वायरल हो रहा वीडियो किसी शख्स के घर का है। वीडियो में नजर आता है कि एक पक्षी उड़ती हुई उसके घर में आती है और एक टेबल के पास बैठ जाती है। उसकी चोच पर जब नजर पड़ी तो दिखा कि उसने किसी करंसी को अपने चोच में दबाया हुआ है। वीडियो बनाने वाला शख्स टेबल के नीचे का ड्रार खोलता है जिसके बाद वह पक्षी उसमें वह नोट डाल देता है। हैरानी की बात यह है कि उस ड्रार में पहले से ही काफी पैसा रखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टग्राम पर trollgramofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने लिखा- पैसा ही सब कुछ है।

ये भी पढ़ें-

भारत में दिखा दुलर्भ प्रजाति का 'पीला कछुआ', Video सोशल मीडिया पर वायरल

जिंदगी में शादी के कई कार्ड देखे होंगे मगर यह वाला थोड़ा हटके है, सोशल मीडिया पर लोगों का खींच रहा है ध्यान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।