1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत में दिखा दुलर्भ प्रजाति का 'पीला कछुआ', Video सोशल मीडिया पर वायरल

भारत में दिखा दुलर्भ प्रजाति का 'पीला कछुआ', Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 22, 2024 10:26 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 10:26 am IST

सोशल मीडिया पर एक पीले रंग के कछुए का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग मजे लेते हुए फनी कमेंट्स करने लगे।

पीले रंग का कछुआ- India TV Hindi
पीले रंग का कछुआ Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारी प्रकृति काफी रहस्यों से भरी हुई है। यहां ऐसे-ऐसे प्रजाति मौजूद हैं, जिनके बारे में हमने कभी सुना तक नहीं होगा। और अगर किसी विशेष प्रजाति के जीव या जानवरों के बारे में हम जानते हैं तो उन्हें देखना काफी दुलर्भ होता है। इस संसार में आज भी ऐसे कई प्रजाति के जीव और जानवर हैं जिनको आपने कभी देखा नहीं होगा। मगर सोशल मीडिया के आ जाने के बाद यह थोड़ा आसान हो गया है। अगर किसी एक शख्स को ऐसी दुलर्भ प्रजाति के जीव या जानवर दिखते हैं तो वह उसका वीडियो शेयर कर देता है। वीडियो वायरल होते ही लाखों लोग उस जीव या जानवर को देख लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।

पीले रंग का दिखा कछुआ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जानवर बर्तन में रखे पानी में तैरते हुए नजर आ रहा है। जब आप इसे ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि यह कोई और नहीं बल्कि एक कछुआ है जो पीले रंग का है। आमतौर पर हर किसी ने कछुए को देखा होगा मगर शायद ही किसी ने पीले रंग का कछुआ देखा होगा। इसलिए कछुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इस तरह लिए मजे

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर करते हुए बताया गया कि, 'भारत में दुर्लभ पीला कछुआ देखा गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई आम का पीस लग रहा था मुझे। दूसरे यूजर ने लिखा- आम की गुठली पानी में गिर गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- पीला रंग, Thala For a Reason। कमेंट सेक्शन में अधिकतकर लोग Thala कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

जिंदगी में शादी के कई कार्ड देखे होंगे मगर यह वाला थोड़ा हटके है, सोशल मीडिया पर लोगों का खींच रहा है ध्यान

शख्स ने फंक्शन में कराई ऐसी व्यवस्था की इंटरनेट पर लोगों को लगने लगी ठंड, Video जमकर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।