1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जियो माटी के लाल! विदेश में कुछ इस अंदाज में डिग्री लेने पहुंचा छात्र, Video ने जीत लिया सबका दिल

जियो माटी के लाल! विदेश में कुछ इस अंदाज में डिग्री लेने पहुंचा छात्र, Video ने जीत लिया सबका दिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 14, 2023 07:34 am IST,  Updated : Aug 14, 2023 07:35 am IST

विदेश में जब एक छात्र अपने यूनिवर्सिटी डिग्री लेने पहुंचा तब नजारे ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी सिर फक्र से ऊंचा हो जाएगा।

कुछ ऐसे डिग्री लेने पहुंचा छात्र।- India TV Hindi
कुछ ऐसे डिग्री लेने पहुंचा छात्र। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र अपने यूनिवर्सिटी के दिक्षांत समारोह के मौके पर कुछ इस अंदाज में डिग्री लेने पहुंचा कि लोग उसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और सिर फक्र से ऊंचा हो गया।

धोती-कुर्ता पहनकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भारतीय छात्र विदेश में अपनी यूनिवर्सिटी में डिग्री लेने पहुंचा है। छात्र भारतीय परिधान धोती-कुर्ते में है। जैसे ही वह मंच पर डिग्री लेने प्रोफेसर के पास पहुंचता है वह हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक सिर झुकाता है और फिर अपनी जेब से तिरंगे को बाहर निकालता है और डिग्री लेने से पहले उस तिरंगे को दोनों हाथों से लहराता है। 

छात्र ने लूट लिया लाखों लोगों का दिल

इस वीडियो को देखने के बाद यह कहा जो सकता है कि छात्र अपने देश के लिए कितना समर्पित है। वह अपने जीवन के सबसे बड़े दिन पर भी अपने देश को नहीं भूला। विदेश की सरजमीं पर तिरंगे को लहराकर उसने देश को गर्व से ऊंचा कर दिया। इस शानदार वीडियो को IAS अधिकारी अवनिश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- वह डिग्री लेने गया और लाखों दिलों को जीत लिया।वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 लाख लोगों ने देखा और 36 हजार लोगों ने लाइक किया है। साथ ही तमाम यूजर्स ने कमेंट करते हुए देश के प्रति छात्र के समर्पण भाव को देख उसकी खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें:

बेखौफ अंदाज में बाइक चलाते दिखे दादाजी, लोगों ने लिए मजे, कहा- जवानी जिंदाबाद  

चीते के साथ दौड़ता हुआ दिखा ब्लैक पैंथर, फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद की ये अद्भुत तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।