1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रेन में बेड लगाकर सोते दिखे लड़के, लोग बोले- अब सिर्फ आर्केस्ट्रा की ही कमी रह गई है

Video: ट्रेन में बेड लगाकर सोते दिखे लड़के, लोग बोले- अब सिर्फ आर्केस्ट्रा की ही कमी रह गई है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 25, 2025 11:47 am IST,  Updated : Apr 25, 2025 11:47 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रेन के एक कोच में कुछ लड़कों को बेड लगाकर सोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

ट्रेन में बेड लगाकर सोते दिखे लड़के- India TV Hindi
ट्रेन में बेड लगाकर सोते दिखे लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

ट्रेन का सफर सुकून से कट जाए, इसके लिए लोग कम से कम थर्ड एसी में अपना टिकट करवाते हैं। लेकिन क्या आप ये सोच सकते हैं कि ट्रेन के जनरल कोच में सुकून से आप यात्रा कर पाएं। जनरल कोच में  भीड़ ही इतनी होती है कि लोगों का पैर तक रखना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बात को गलत साबित कर दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन के जनरल कोच में लोग ना सिर्फ सुकून से यात्रा कर रहे बल्कि उसके अंदर ही बेड लगाकर आराम फरमाते भी दिख रहे हैं। 

ट्रेन को होटल बना दिया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में कुछ लड़के बेड लगाकर सोते दिख रहे हैं। वहीं पास में दो तीन साइकिल भी खड़ी की गईं हैं। देखने से नजारा बिहार के तरफ का लग रहा है। ट्रेन में लोगों को ऐसे बेड लगाकर आराम फरमाते देख लोग हैरान रह गए। लेकिन नेटिजन्स ने ये भी माना कि बिहार में कुछ भी हो सकता है, इसलिए ये भी संभव है। यूं तो ट्रेन में आप अलग-अलग जगहों के लोगों को यात्रा करते देखेंगे। लेकिन इन सबमें बिहार के लोगों की बात ही अलग है। कुछ ऐसे ही अलग अंदाज से अपनी पहचान उजागर करने वाले बिहार के लोगों को बड़ी ही आसानी से पहचाना जा सकता है।

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @altu.faltu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताते हुए कहा कि बिहार में ट्रेनों के अंदर इस तरह के नजारे दिखने बेहद ही आम बात हैं। बेड छोड़िए वहां लोग घास ढोने के लिए भी ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भारत के लोग जुगाड़ में माहिर होते हैं लेकिन प्रो जुगाड़ी सिर्फ एक बिहारी ही हो सकता है। दूसरे ने लिखा- इन्होंने तो ट्रेन को ही होटल बना दिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है! मालिक की गोद में बैठा डॉगी जंगल के राजा पर ही लगा भौंकने

स्पीड बोट के पीछे पड़ा भालू, मौत के मुंह से बच निकले पर्यटक, देखें ये खौफनाक Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।