1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : ब्रिटिश कपल ने अपने नवजात बच्चे को भारतीय ट्रेन में कराई सैर, रेलवे की तारीफ में जो कहा; दिल खुश कर देगा

Video : ब्रिटिश कपल ने अपने नवजात बच्चे को भारतीय ट्रेन में कराई सैर, रेलवे की तारीफ में जो कहा; दिल खुश कर देगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 15, 2026 09:26 pm IST,  Updated : May 15, 2026 09:26 pm IST

British Tourist Couple Video : सोशल मीडिया पर एक ब्रिटिश कपल का वीडियो जमकर ​वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने भारतीय रेलवे की जमकर तारीफ की है।

British Tourist Couple Video, British Tourist Video, British Tourist in Railway, Aaj Ka Viral Video,- India TV Hindi
ब्रिटिश कपल ने भारतीय रेलवे की तारीफ की। Image Source : IG/@HAZEL.LINDSEY_

British Tourist Couple Video : सोशल मीडिया पर रोजाना कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें विदेशी लोग भारतीय ट्रेन से सफर करते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक ब्रिटिश कपल ने भारतीय रेलवे की जमकर तारीफ की है। इसमें वे अपने दो महीने के बच्चे के साथ भारत की यात्रा करते दिखे हैं। वीडियो को उन्होंने 'दो महीने के बच्चे के साथ भारत में यात्रा के बारे में विचार साझा करना' शीर्षक के साथ शेयर किया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hazel.lindsey_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में हेज़ल लिंडसे और मार्टिन बेली ने कहा कि अपने बच्चे अलेक्जेंडर के साथ भारतीय रेलवे से यात्रा करना उनकी भारत यात्रा के सबसे यादगार पलों में से एक था। कपल का कहना था कि, 'हमें हमेशा से भारतीय रेलवे से यात्रा करना बहुत पसंद रहा है, इसलिए जब हमारा बेटा अलेक्जेंडर आया, तो हम जानते थे कि हम उसे भी इसका अनुभव कराना चाहते हैं। शहरों के बीच यात्रा करने के लिए भारतीय रेलवे एक बेहतरीन साधन बना हुआ है। ट्रेनें ज्यादातर समय पर चलती हैं और ऐप का उपयोग करके बुकिंग करना आसान है। कुछ स्टेशन काफी व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन लिफ्ट (और कुली) जीवन को काफी आसान बना देते हैं, खासकर जब हमारे पास ढेर सारा सामान था।' 

दो माह के बच्चे को पसंद आई भारतीय ट्रेन 

लिंडसे ने बताया कि उनके बच्चे को देश की चहल-पहल बहुत पसंद आ रही थी, जिसकी वजह से उसे अब तक की सबसे अच्छी नींद आ रही थी। लिंडसे ने कहा, 'वह चलते-फिरते अपने कैरियर में ही सो जाता था, चाहे टुक-टुक में हो या फिर रात के खाने में मटन बिरयानी खाते समय।' उन्होंने आगे कहा, 'हर कोई नमस्ते करना चाहता है। आपको इस बात से सहज होना होगा कि अजनबी लोग आपके पास आकर बच्चे को गोद में लेना चाहें। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन अगर आप बच्चे के साथ भारत घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।' भारत को शिशुओं के लिए अविश्वसनीय रूप से स्वागतयोग्य बताते हुए, कपल ने कहा कि जब भी वे रात के खाने के लिए रेस्तरां जाते थे तो उन्हें नियमित रूप से सबसे प्यारे पालने लाकर दिए जाते थे। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजन ने लिखा कि, 'बच्चे के पालन-पोषण के लिए पूरे गांव की जरूरत होती है। भारत वही गांव है।' दूसरे ने कहा, 'बच्चों के लिए पालना उपलब्ध कराना बहुत बढ़िया है।' तीसरे ने लिखा कि, 'मैं बस अपनी मां के बारे में सोच रही हूं। प्रसव के दो महीने बाद, मुझे लगता है कि पहले आराम करना और फिर यात्रा करना ज़रूरी है। दूसरी बार मां बनने पर मैंने यात्रा से पहले छह महीने का इंतज़ार किया था।' चौथे ने ​कहा कि, 'क्या आप लोग अमृतसर, पंजाब जा चुके हैं? अगर आप जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मुझे आप लोगों की मेजबानी करके खुशी होगी! भारत की अपनी यात्रा का आनंद लें।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सोने की ज्वैलरी पर 999 क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो लाखों का होगा नुकसान; जान लीजिए मतलब 

मटन नल्ली बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।