1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नीचे छोटी सी दुकान, ऊपर बड़ा सा मकान, घर की वायरल तस्वीर देख हिल गया लोगों का दिमाग

नीचे छोटी सी दुकान, ऊपर बड़ा सा मकान, घर की वायरल तस्वीर देख हिल गया लोगों का दिमाग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 06, 2024 02:39 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 02:39 pm IST

वायरल हो रहे घर की इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। लोग इस सोच में डूब गए कि आखिर जरा सी जमीन में दुकान और घर कैसे बनाया गया है। आखिर इसे बनाने वालों ने यह कमाल किया कैसे?

घर की फोटो हो रही वायरल- India TV Hindi
घर की फोटो हो रही वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हमें कब क्या देखने को मिल जाए। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कभी-कभी तो ऐसे पोस्ट भी दिख जाते हैं, जिन्हें देख हमारी नजरें बस उन पर ही टिकी रह जाती है। हाल में ऐसी हाँ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखने वाले बस देखते रह गए। तस्वीर को पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में इतनी गहरी बात लिखी जिससे लोगों को उनके जीवन का फलसफा मिल गया। 

छोटी सी दुकान पर बड़े से मकान का भार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मकान की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि मकान का पूरा भार एक छोटी सी दुकान पर टिका हुआ है। अब इस वायरल पोस्ट को देखने के बाद लोगों को घर बनाने का यह एक नया तरीका मिल गया। वायरल हो रहे घर की तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर जरा सी जमीन पर एक छोटी सी दुकान बनाई गई है। लेकिन उसके ऊपर बना मकान चारों दिशाओं से आकार में बड़ा बनाया गया है। यानी जमीन की 8 फीट की चौड़ाई ऊपर जाते ही करीब 20 फीट की हो गई।

वायरल तस्वीर पर लोगों का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन

घर के वायरल हो रहे इस तस्वीर को फेसबुक पर ढक्कन साहब नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं और इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर इस घर की कीमत पूछी। वहीं, कई लोगों ने इस पोस्ट के जरिए अपने इंजीनियर दोस्तों को भी टैग किया। यह फोटो कहां की है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस घर को देखने के बाद सभी इस सोच में पड़ गए कि भला बित्ते भर के दुकान पर इतने बड़े से मकाना का भार कैसे टिका हुआ है। 

ये भी पढ़ें:

छोटी सी मासूम बच्ची ने तुतलाती आवाज में गाया राष्ट्रगान, इस क्यूट Video को देख बन जाएगा आपका दिन

चलो अब मरने की टेंशन खत्म! डॉक्टर साहब ने किया ऐसा दावा कि सन्न रह गई पब्लिक, लोगों ने बताया यमराज की मौसी का लड़का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।