1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलो अब मरने की टेंशन खत्म! डॉक्टर साहब ने किया ऐसा दावा कि सन्न रह गई पब्लिक, लोगों ने बताया यमराज की मौसी का लड़का

चलो अब मरने की टेंशन खत्म! डॉक्टर साहब ने किया ऐसा दावा कि सन्न रह गई पब्लिक, लोगों ने बताया यमराज की मौसी का लड़का

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 06, 2024 12:47 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 12:56 pm IST

एक डॉक्टर साहब ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए अपने बैनर पर ऐसे दावे किए जो किसी देवी-देवताओं के लिए भी मुश्किल भरा काम है। लेकिन इस डॉक्टर का दावा है कि वह मरे हुए इंसान को भी जिंदा कर सकता है।

डॉक्टर का बिलबोर्ड हुआ वायरल- India TV Hindi
डॉक्टर का बिलबोर्ड हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

यूं तो सड़कों पर आपने तमाम तरह के पोस्टर और बिलबोर्ड्स देखे होंगे। जिसमें लोग और कंपनियां तरह-तरह का दावा करती हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर डॉक्टर्स के भी बिलबोर्ड्स लगे होते हैं। जिसमें डॉक्टर्स आपकी अच्छी सेहत और आपकी बीमारियों को दूर करने का दावा करते हैं। लेकिन भाई साहब इस डॉक्टर ने तो हद ही कर दी। इन्होंने लोगों के सामने ऐसा दावा कर दिया जो किसी भी सूरत में मुमकिन नहीं है। जहां ऐसी स्थिति में देवी-देवता भी अपने हाथ जोड़ लेते हैं। वहीं, इस डॉक्टर ने अपने दावे से लोगों को चौंका कर रख दिया।

डॉक्टर साहब ने कर डाला ऐसा दावा कि सन्न रह गई पब्लिक

दरअसल, डॉक्टर साहब का एक बिलबोर्ड किसी सार्वजनिक स्थल पर लगा हुआ था। जिसकी तस्वीर क्लिक कर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वायरल बिलबोर्ड पर डॉक्टर साहब ने यह दावा किया कि उनके यहां मरे हुए इंसानों को भी जिंदा किया जाता है। पोस्टर पर डॉक्टर का नाम डॉ. मुन्ना तिवारी लिखा गया है। जिनका पता - शंकरनगर सोसायटी, नाना चिलोड़ा, नरोडा रोड अहमदाबाद बताया गया है। साथ में उनका फोन नंबर भी इस बिलबोर्ड पर लिखा हुआ है। डॉक्टर साहब कई अन्य चीजों का भी दावा कर रहे हैं। जिसमें बांझ औरतों का 5 दिन में निवारण, हार्ट अटैक की बीमारी 5 दिन में गायब, किसी को सांप काटे तो उसे सवा घंटे में जीवित करने का दावा और पथरी जैसी बीमारी का तुरंत निवारण करने की बात कर रहे हैं।

पोस्टर देख लोग ले रहे डॉक्टर के मजे

जब डॉक्टर साहब का यह बैनर वायरल हुआ तो लोगों ने उसे देख डॉक्टर साहब को यमराज की मौसी का लड़का बताने लगे। इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट की बाढ़ सी आ गई। लोगों ने कमेंट कर उनके खूब मजे लिए। जहां कई लोगों ने तो इस डॉक्टर से स्वर्गीय रतन टाटा जी को वापस जिंदा करने की मांग कर दी। एक ने तो यहां तक कह दिया कि चलो मरने की एक टेंशन कम हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर मुन्ना तिवारी ही टपक गए तो फिर क्या होगा। इस मजेदार पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @Royal.Shabd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब साढ़े 27 लाख लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

Video: 14 साल पहले कुछ इस हाल में था Dolly Chaiwala, अब तक नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

All in one mobile: बात करना और नेट चलाने के ही काम में नहीं, बल्कि इस मोबाइल में लाइट, पंखे जैसी भी सुख-सुविधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।