1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप से हैरान करने वाला VIDEO आया सामने, डीजल भरवाने के लिए 200 लीटर की टंकी लेकर पहुंच गया शख्स

पेट्रोल पंप से हैरान करने वाला VIDEO आया सामने, डीजल भरवाने के लिए 200 लीटर की टंकी लेकर पहुंच गया शख्स

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 27, 2026 03:01 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 03:06 pm IST

पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच चिखली से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक शख्स 200 लीटर की पानी की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा और उसमें डीजल भरवाकर चलता बना।

पानी की टंकी में भरवाते डीजल- India TV Hindi
पानी की टंकी में भरवाते डीजल Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। ईंधन की किल्लत की अफवाहों ने ऐसा माहौल बना दिया कि जगह-जगह पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की होड़ मच गई। सबसे चौंकाने वाला मामला चिखली से सामने आया, जहां एक ग्राहक 200 लीटर की पानी की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा और उसमें डीजल भरवाकर ले गया। 

हैरानी की बात ये है कि पंप कर्मचारी ने भी बिना रोक-टोक टंकी में डीजल भर दिया, जबकि जिला प्रशासन पहले ही ईंधन के स्टॉक और बिक्री पर सख्त निर्देश जारी कर चुका है। ईंधन टंचाई यानी फ्यूल शॉर्टेज की अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई लोग प्लास्टिक के डिब्बे, कैन और अलग-अलग कंटेनर लेकर पंपों पर पहुंच रहे हैं, ताकि जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा किया जा सके।

अनावश्यक भंडारण पर सख्त पाबंदियां 

दूसरी तरफ, जिलाधिकारी ने ईंधन के स्टॉक और अनावश्यक भंडारण पर सख्त पाबंदियां लगाई हैं, ताकि अफवाहों के बीच घबराहट में खरीदारी और जमाखोरी रोकी जा सके। लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे साफ दिखाती हैं कि कई पंपों पर इन आदेशों का पालन नहीं हो रहा। लोग खुलेआम प्लास्टिक कंटेनर और बड़े-बड़े डब्बों में ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और तेल कंपनियां इस मामले में क्या कार्रवाई करती हैं, और क्या ऐसे पंपों पर कड़ी जांच और दंडात्मक कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

फिलहाल, बुलढाणा में ईंधन की किल्लत की अफवाह ने लोगों में घबराहट का माहौल बना दिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जिला प्रशासन ने पाबंदियां लगाई थीं, तो फिर पेट्रोल पंपों पर खुलेआम बड़े कंटेनरों और पानी की टंकियों में डीजल कैसे भर दिया गया? अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

ये भी पढ़ें-

बिहार से बड़ी खबर... नीतीश कुमार 30 मार्च को देंगे विधान परिषद से इस्तीफा, जानें क्यों

CM उमर अब्दुल्ला की सख्त चेतावनी के बाद पेट्रोल पंपों पर भीड़ हुई कम, जानें क्यों बंद है कुछ पंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।