1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदे ने बस को बना दिया आलिशान घर, सुविधाएं ऐसी कि 5 स्टार होटल भी फेल

बंदे ने बस को बना दिया आलिशान घर, सुविधाएं ऐसी कि 5 स्टार होटल भी फेल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 24, 2023 02:52 pm IST,  Updated : Aug 24, 2023 02:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसे बस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी आंखें फ़टी की फटी रह जाएगी। इस बस के अंदर का नजारा किसी भी 5 स्टार होटल से कम नहीं है।

सभी सुविधाओं से लैस है ये बस।- India TV Hindi
सभी सुविधाओं से लैस है ये बस। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल टेक्नोलॉजी के जमाने में लोग हर एक चीज को बेहतर ढंग से इस्तेमाल करना जानते हैं। ऐसे ही एक बस की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें बस किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं लग रहा है। इस बस को अंदर से देखने के बाद आपकी भी आंखें चौंधिया जाएंगी। इस बसे के आगे अच्छे-अच्छे 5 स्टार होटलों की सुविधाएं भी फेल हैं।

वायरल हो रहे इस बस के वीडियो में आप ये देख सकते हैं कि बस के अंदर  बेडरुम, लिविंग रूम, किचन, बाथरूम हर एक चीज की सुविधा है। इतने कम स्पेस में सारे फिचर्स ऐड करने के लिए फोल्डिंग बेड़रूम और लिविंग रुम बनाया गया है। इसके साथ ही आपको अंदर में टीवी के लिए एक स्क्रीन लगी हुई मिल जाएगी। एक बस के अंदर ही सारी लग्जरी चीजों को भर दिया गया है। 

फोल्ड हो जाती है बस

जब बस को खड़ी करनी होती है तब इसके फोल्डिंग को खोल दिया जाता है और जब बस चल रही होती है तब इसके सारे फीचर्स को फोल्ड कर दिया जाता है। जिससे बस पतले आकार का हो जाता है। जब इसे अनफोल्ड किया जाता है तब अंदर के सारे रुम एक्टिव हो जाते हैं। बेड खुल जाता है साथ ही आपको एक स्पेसियस लिविंग रुम भी मिल जाएगा। सोफा के पीछे टीवी भी है। 

लोग बस को बनाने वाले इंजीनियर की कर रहे तारीफ

इस बस का वीडियो लोगों को अचंभित कर रहा है। लोग इस बस की डिजाइन करने वाले इंजीनियर्स की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने कम स्पेस में इतनी सारी फैसिलिटी देने वाला इंसान काफी जीनियस होगा। कुछ अन्य लोगों ने लिखा- अच्छे-अच्छे होटल्स भी इतने कम स्पेस में इतनी सुविधा नहीं दे पाते हैं। इस बस में कोई भी अपनी पूरी जिंदगी काट सकता है।

ये भी पढ़ें:

मां ने बिना देखे बंद कर दी कार की विंडो, अचानक फंस गई बच्ची की गर्दन, फिर जो हुआ...

ऊपर ही नहीं धरती के नीचे भी बहती हैं नदियां

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।