1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां ने बिना देखे बंद कर दी कार की विंडो, अचानक फंस गई बच्ची की गर्दन, फिर जो हुआ...

मां ने बिना देखे बंद कर दी कार की विंडो, अचानक फंस गई बच्ची की गर्दन, फिर जो हुआ...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 24, 2023 02:14 pm IST,  Updated : Aug 24, 2023 02:14 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां की लापरवाही की वजह से उसकी छोटी सी बच्ची की जान मुश्किल में पड़ गई या फिर ये भी कह सकते हैं कि जान जाते-जाते बच गई।

सांकेतिक तस्वीर।- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर। Image Source : SOCIAL MEDIA

जब भी हम कार से कहीं जाते हैं और कार को पार्किंग में खड़ी करनी होती है। तब हम ये जरूर चेक करते हैं कि कार की सभी खिड़कियां और दरवाजे ठीक से लॉक हैं या नहीं। खासतौर पर हम तब बहुत ज्यादा इस बात का ध्यान रखते हैं जब कार में कोई बच्चा हो। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो हो रहा है, जिसमें एक मां की लापरवाही की वजह से उसकी बच्ची की जान मुश्किल में पड़ जाती है। 

Related Stories

छोटी सी चूक से बच्ची की जान पर बन आई आफत

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्ची कार की खिड़की के बाहर अपनी गर्दन निकालकर बाहर झांक रही है। तभी कार के अंदर अपोजिट साइड में एक महिला है जो कि बच्ची की मां है, वह  कार से उतरती है और गाड़ी का दरवाज़ा लॉक करने के साथ कार का विंडो भी बंद कर देती है। जिससे बच्ची की गर्दन कार विंडो में फंस जाती है और गर्दन दबने की वजह से बच्ची चिल्ला भी नहीं पाती है। तभी बच्ची को दूर से देखने वाला कोई शख्स उसकी मां को इशारा करके बताता है कि बच्ची की गर्दन कार विंडो में फंस गई है। इसके बाद बच्ची के साथ और भी कई लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़ते हैं और फिर मुश्किल से कार की विंडो खोलकर बच्ची को बाहर निकालते हैं।

वीडियो देख अटक जाएगी आपकी सांसें

जिस तरह से बच्ची की गर्दन कार की विंडो में फंसी हुई थी उससे बच्ची की जान भी जा सकती थी लेकिन गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते बच्ची को देख लिया और बच्ची की जान बच गई। वीडियो को ट्विटर पर @NoCapFights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 6 मिलियन लोगों ने देखा है और 70 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है-   मां ने नोटिस नहीं किया कि बच्ची की गर्दन कार की खिड़की में फंस गई है। 28 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद सबकी सांसें थम गईं।

ये भी पढ़ें:

ऊपर ही नहीं धरती के नीचे भी बहती हैं नदियां

भारत के इस स्टेशन पर उतरने के बाद लोग पैदल ही चले जाते हैं विदेश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।