क्या आपकी नजरें बाज जैसी तेज हैं? अगर हां, तो यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी आंखों और दिमाग की परीक्षा लेने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि पेड़ों की आड़ में एक महिला छुपी हुई है, और उसे सिर्फ 1 सेकंड में ढूंढना है। यह तस्वीर एक मजेदार चुनौती बन गई है।
आज का चैलेंज
यह तस्वीर पहली नजर में एक साधारण सीन लगती है। इसमें एक पुराने जमाने का सैनिक अपनी टोपी हवा में उछाल रहा है, और उसके पास एक महिला खड़ी है। तस्वीर के बैकग्राउंड में हरे-भरे पेड़, एक नदी, और सूरज की रोशनी वाला खूबसूरत नजारा है। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है, जब आपको पता चलता है कि इन पेड़ों के बीच एक और महिला की आकृति छुपी हुई है। तस्वीर के ऊपर लिखा है, "Find the hidden woman in 1 sec!" यानी 1 सेकंड में छुपी हुई महिला को ढूंढो।

तस्वीर में चालाकी से छुपाई गई है महिला
यह ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को चकरा देने वाला है, क्योंकि पहली बार में आपकी नजरें सिर्फ सैनिक और उसके पास की महिला पर ही टिकती हैं। लेकिन जब आप ध्यान से देखते हैं, तो पेड़ों की शाखाओं और उनके बीच की खाली जगह में एक महिला का सिल्हूट (silhouette) नजर आता है। उसकी आकृति इतनी चालाकी से छुपाई गई है कि तेज नजर वाले भी थोड़ा ठिठक जाते हैं।
कहां छुपी है महिला?
अगर आप अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाए हैं, तो चलिए एक छोटा सा हिंट दे देते हैं। तस्वीर में दाईं ओर दो पेड़ों के बीच की खाली जगह पर ध्यान दीजिए। सूरज की रोशनी के ठीक ऊपर, पेड़ों की शाखाएं एक ऐसी आकृति बनाती हैं, जो एक महिला के चेहरे और कंधों की तरह दिखती है। उसका सिर सूरज की रोशनी की वजह से हाइलाइट होता है, और पेड़ों की शाखाएं उसके बालों और कंधों का आकार बनाती हैं। क्या अब आपने उसे देख लिया? अगर हां, तो बधाई हो! आपकी नजरें वाकई तेज हैं। जिन लोगों को अब भी वह महिला नहीं दिखी उन लोगों के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर लगाई है। जिसमें उस महिला की आकृति पर हमने लाला निशान लगाया है।

ये भी पढ़ें:
तेज नजर वाले ही इस तस्वीर में खोज पाएंगे तीन अंतर, 99% लोग पूरा नहीं कर पाएं ये चैलेंज
खुद को तीस मार खान समझने वाले इस चैलेंज को 10 सेकेंड में करें पूरा, 97 के बीच खोजना है 67