1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया की इकलौती रंग-बिरंगी नदी जो हर मौसम में बदलती है अपना रंग, पक्का नहीं जानते होंगे आप

दुनिया की इकलौती रंग-बिरंगी नदी जो हर मौसम में बदलती है अपना रंग, पक्का नहीं जानते होंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 12, 2023 03:06 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 03:06 pm IST

इस दुनिया में एक ऐसी भी नदी है जिसके पानी का रंग हर मौसम बदल जाता है। आइए जानते है कि ये कौन सी नदी है और इसके पानी का रंग क्यों बदलता है।

ये नदी हमेशा अपना रंग बदलते रहती है।- India TV Hindi
ये नदी हमेशा अपना रंग बदलते रहती है। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में प्रकृत का एक से एक नमूना देखने को मिलता है। इसमें कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें इंसानों ने कभी नहीं देखा होता है। आज हम आपको ऐसी ही एक अजीब नदी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका पानी हर मौसम में रंग बदलता रहता है। इस नदी के पानी का रंग अलग-अलग होता है। इस नदी में कई और भी खास बातें हैं जो शायद ही किसी को पता होगी।

रंग बदलने वाली नदी का नाम

ये नदी 100 किमी. लंबी और 20 मीटर चौड़ी है। आइए अब ये जान लेते हैं कि इस नदी का नाम क्या है और इसके पानी का रंग बदलता कैसे है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस नदी के पानी का रंग कभी लाल, तो कभी पीला तो कभी नीला तो कभी हरा हो जाता है, इसलिए इस नदी को 'लिक्विड रेनबो' रिवर कहते हैं। इस नदी का असली नाम कैनो क्रिस्टल्स है और ये कोलंबिया में स्थित है। यहां पर घूमने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। बता दें कि यहां पर एक बार में 7 लोग से ज्यादा घूमने के लिए नहीं जा सकते और पूरे दिन में सिर्फ 200 लोग ही इस नदी को घूमने के लिए जाते हैं।

इस नदी का नाम कैने क्रस्टल्स है।
Image Source : SOCIAL MEDIAइस नदी का नाम कैने क्रस्टल्स है।

इस वजह से बदल जाता है इसके पानी का रंग

अब इस नदी के रंग बदलने की बात करें तो बता दें कि ये नदी जून से लेकर नवंबर तक के महीने में ही अपना रंग बदलती है। दरअसल, इस नदी में क्लैवीगैरा नाम का पौधा होता है जिसकी वजह से नदी का रंग बदलते रहता है। इस पौधे से जैसे ही सूरज की रोशनी मिलती है वैसे ही इसका रंग हल्के लाल कलर का हो जाता है। अधिकतर दिनों में इस नदी के पानी का रंग हल्का लाल या फिर गुलाबी होता है। लेकिन कभी-कभी इस नदी का पानी हरा, नीला, पीला और बैंगनी रंग का भी होता है।

लिक्विड रेनबो भी इस नदी को कहते है।
Image Source : SOCIAL MEDIAलिक्विड रेनबो भी इस नदी को कहते है।

ये भी पढ़ें:

"मुझे पता है कि आपका मैनेजर मर चुका है, मैं वह जॉब चाहता हूं", नौकरी के लिए शख्स ने HR को लिखा ऐसा लेटर

तेल-मसाले में फ्राई कर कॉकरोच और बिच्छू खाते हैं यहां के लोग, गली-गली में बिकते हैं ऐसे फास्ट फूड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।