1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार हवा में उड़कर सड़क पर मारी पलटी, ऐसा खौफनाक हादसा आपने कभी नहीं देखा होगा

कार हवा में उड़कर सड़क पर मारी पलटी, ऐसा खौफनाक हादसा आपने कभी नहीं देखा होगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 28, 2023 11:21 pm IST,  Updated : Mar 28, 2023 11:21 pm IST

सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे का वीडियो देखने के बाद लोगों को फाइनल डेस्टिनेशन मूवी याद आ गई।

सड़क हादसे में कार हवा में दिखाई दी।- India TV Hindi
सड़क हादसे में कार हवा में दिखाई दी। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर हादसे से जुड़े वीडियो तो आप देखते ही होंगे। कभी-कभी ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान की रूह कांप जाए। हाल में ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक कार हवा में उड़ते हुए सड़क पर पलटी खाते हुए दिखती है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कार Kia कंपनी की है। खैर जो भी हो वीडियो सचमुच बहुत ही खौफनाक है जिसे देखने के बाद आपको फाइनल डेस्टिनेशन मूवी की याद आ जाएगी।

हादसे का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार सड़क पर सरसराते हुए जा रही है। बगल में ही एक पिकअप वाहन भी जा रही है। अचानक से पिकअप के आगे वाला पहिया निकल जाता है और वह सीधे आकर कार से टकराता है। कार में जैसे ही पहिया लगता है कार तुरंत हवा में उड़कर सड़क पर आ गिरती है और वह घिसटते हुए सड़क पर ही पलटते जाती है। इस हादसे का यह नजारा देख लोगों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली।

वीडियो देख यूजर्स बोलें- ऐसा किसी के साथ न हो

इस हादसे का वीडियो इंस्टाग्राम पर Logkyakahenge नाम के पेज से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों व्यूज और 40 हजार लाइक्स मिल चुका है। वीडियो में हादसे को देखने के बाद तो यूजर्स के मुंह से चीख निकल गई। वहीं कई लोगों ने कमेंट कर इस हादसे को बहुत ही दर्दनाक बताया। एक यूजर ने लिखा- जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है इसलिए सावधान रहें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये Kia या मर्सिडिज की ही बात नहीं है ऐसे में कार से अगर टायर टकराएगी तो किसी भी कंपनी की गाड़ी क्यों न हो हादसा होना लाजमी है।

ये भी पढ़ें:

पहले हॉर्ट अटैक फिर कोमा, बचने का 0.1% चांस, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही लगी करोड़ों की लॉटरी, ये है दुनिया का सबसे लकी इंसान

बाइडेन के आइसक्रीम वाले जोक को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोग बोले- कम से कम राष्ट्रपति को इस समय मजाक नहीं करना चाहिए था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।